फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ताजकपुर में 35 लाख से बने सामुदायिक केंद्र उद्घाटन

ताजकपुर में 35 लाख से बने सामुदायिक केंद्र उद्घाटन

Thu, 27 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ताजकपुर में 35 लाख से बने सामुदायिक केंद्र उद्घाटन
यमुनानगर। वार्ड नंबर-12 के गांव ताजकपुर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने वीरवार को सामुदायिक केंद्र का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। 35 लाख की लागत से बने केंद्र से गांव के लोगों को कई फायदे होंगे। अब ग्रामीणों को शादी, धार्मिक कार्यक्रम व अन्य समारोह के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी सुविधाओं से लैस इस भवन का निर्माण नगर निगम की ओर से किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण ज्ञानचंद, रामकुमार, सुनील व मनोज धीमान आदि ने बताया कि गांव में सामुदायिक केंद्र न होने से उन्हें शादी समारोह, धार्मिक व किसी की अन्य आयोजन के लिए स्थान नहीं मिलता था। गलियों या खेतों में कार्यक्रम करने पड़ते थे। विधायक घनश्याम दास ने कहा कि सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यही कारण है कि गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के हर गांवों व कॉलोनियों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मेयर मदन चौहान ने कहा कि ट्विन सिटी का विकास उनकी प्राथमिकता है। निगम के सभी वार्डों में समान विकास कार्य किए जा रहे हैं। सभी गांवों व कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्विन सिटी को स्वच्छ, सुंदर व स्मार्ट सिटी बनाना उनका लक्ष्य है। मौके पर पार्षद संजीव कुमार, भाजपा नेता रोचक गर्ग, कैलाश चंद, अजय गौतम, निखिल, सुनील, रामकुमार, ज्ञानचंद, करता राम, शिवकुमार, रणजीत, बिट्टू, मनोज धीमान व जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed