{"_id":"5cf177a5bdec2207826de888","slug":"155932872217-yamuna-nagar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सीएनजी से दौड़ेंगे वाहन, चार पेट्रोल पंप पर दो महीने में शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सीएनजी से दौड़ेंगे वाहन, चार पेट्रोल पंप पर दो महीने में शुरू होगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहरवासियों का सीएनजी से वाहन चलाने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। चार पेट्रोल पंपों पर फिजिकल कार्य पूरा हो चुका है और 31 जुलाई के बाद सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी। ये सीएनजी पंप चार अलग-अलग दिशाओं में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। शहर से बाहर आने-जाने वालों को काफी फायदा होगा। खासकर दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अभी सबसे नजदीक पानीपत में सीएनजी मिलती है, जो यमुनानगर से 100 किमी दूर है। सीएनजी से वाहन चलाना न केवल 50 फीसदी तक सस्ता होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ठीक है। यमुनानगर में भारत पेट्रोलियम के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्स लिमिटेड द्वारा सीएनजी उपलब्ध करवाई जाएगी। रादौर रोड स्थापित इस्जैक कंपनी में पहले से ही गेल से सीएनजी की सप्लाई है। यह लाइन आगे नांगल में फर्टिलाइजर कंपनी को जा रही है। इस लाइन से ही सीएनजी लेने का बीपीसीएल का गेल से समझौता हुआ है।
आठ ने किया था आवेदन
सीएनजी पंप खोलने के लिए शहर के आठ पेट्रोल पंप संचालकों ने आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद सभी पेट्रोल पंपों को 12 विभागों से एनओसी लेनी थी। आठ में से छह पेट्रोल पंपों को ही एनओसी मिल चुकी है। फिलहाल चार को ही सीएनजी की परमिशन मिली है। इनमें कलानौर में सरस्वती फिलिंग स्टेशन, पौंटा साहिब रोड पर मानकपुर के पास भावना फिलिंग स्टेशन, रादौर रोड पर बालाजी फिलिंग स्टेशन, खिजराबाद में संगमेश्वर फिलिंग स्टेशन शामिल हैं।
बाहर लगवानी पड़ेगी किट
फिलहाल जिले में सीएनजी किट उपलब्ध नहीं है। शहरवासियों को चंडीगढ़ या फिर दिल्ली एनसीआर के शहरों में जाकर अपने वाहन में सीएनजी किट लगवानी पड़ेगी। आमतौर पर कार के लिए अच्छी सीएनजी किट 30 से 50 हजार रुपए की लगती है। जबकि ऑटो में यह किट 15 से 20 हजार रुपये में लगेगी।
विज्ञापन
ये हो सकता है रेट
-दिल्ली में इस समय सीएनजी का रेट 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुड़गांव में 38 रुपये, सोनीपत में 56 रुपये, फरीदाबाद में 38 रुपये प्रति किग्रा है। पानीपत में सीएनजी का रेट 52 रुपये प्रति किग्रा है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के मुताबिक यमुनानगर में 45 से 50 रुपये प्रति किग्रा का रेट हो सकता है।
भारत पेट्रोल कार्पोरेशन लिमिटेड के यमुनानगर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन इंचार्ज हरनीत सिंह ने बताया कि भारत पेट्रोलियम के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्स लिमिटेड की तरफ से शहर के चार पेट्रोल पंपों पर अगले दो महीने में सीएनजी मिलने लगेगी। सीएनजी स्टेशन शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। यह पेट्रो और डीजल के मुकाबले काफी सस्ती है और ईको फ्रेंडली भी है।