फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मेयर ने किया औरंगाबाद व रायपुर डेयरी कॉम्पलेक्स का निरीक्षण, अधिकारियों को खामियां दूर करने के दिए निर्देश

मेयर ने किया औरंगाबाद व रायपुर डेयरी कॉम्पलेक्स का निरीक्षण, अधिकारियों को खामियां दूर करने के दिए निर्देश

Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मेयर ने किया औरंगाबाद व रायपुर डेयरी कॉम्पलेक्स का निरीक्षण, अधिकारियों को खामियां दूर करने के दिए निर्देश
यमुनानगर। नगर निगम मेयर मदन चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ औरंगाबाद व रायपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी कॉम्प्लेक्स में सफाई, सड़कों व नालियों की खामियां मिलीं। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को कॉम्प्लेक्स में मिली खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों व नालियों का इस्टीमेट तैयार कर सीसी की सड़कें व नालियां बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान, एक्सईएन राम स्वरूप, एमई राजबीर सैनी व अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले औरंगाबाद स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में गए। यहां पर नाले गोबर व गंदगी से अटे हुए थे। मौके पर कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं था। इसके अलावा नालों के आसपास घास, भांग व झाड़ियां उगी हुईं थी। मेयर ने अधिकारियों को दो दिन में झाड़ियों व नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉम्प्लेक्स में गलियां व नालियां बनवाने का इस्टीमेट तैयार करें और तुरंत सीसी गलियों व नालियों का निर्माण करवाएं। साथ ही वहां पर सफाई कर्मचारियों से नियमित सफाई करवाएं। उन्होंने सभी डेयरी संचालकों को भी नालियों में गोबर न बहाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औरंगाबाद डेयरी कॉम्पलेक्स का निरीक्षण करने के बाद मेयर व अधिकारियों की टीम रायपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां पर उन्होंने सबसे पहले डेयरी मालिकों से बातचीत की और व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के दौरान डेयरी कॉप्लेक्स की नालियां व नाले गोबर से अटे हुए मिले। सफाई न होने पर गोबर निस्तारण टैंक बुरी तरह गंदगी से अटा हुआ था। इसके अलावा पशु चिकित्सालय के प्रांगण में भी गंदगी भरा हुआ था। मेयर ने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि जेसीबी की मदद से टैंक व नालों की सफाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी डेयरी मालिकों को नालियों में गोबर नहीं बहाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर मदन चौहान ने डेयरी मालिकों से बातचीत की। मालिकों ने कॉम्प्लेक्स में सफाई व्यवस्था, बिजली, नालियों व गलियों की समस्याएं बताई। मेयर ने दोनों कॉम्प्लेक्स के डेयरी मालिकों को बुधवार को अपने कार्यालय में बुलाया है। मेयर यहां पर डेयरी संचालकों की समस्याएं सुनेंगे। जिसके बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सभी डेयरी कॉम्प्लेक्स में सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। वे खुद इसके प्रति गंभीर है। सभी डेयरी कॉम्प्लेक्स में जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। वे समय समय पर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांच रहे हैं।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed