{"_id":"5cdf052abdec2207402eafcb","slug":"15581197768-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने लिया स्वीपिंग मशीन का ट्रायल, रेलवे रोड पर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने लिया स्वीपिंग मशीन का ट्रायल, रेलवे रोड पर की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। शहर की सड़कों की अच्छी तरह से सफाई के लिए नगर निगम द्वारा रेलवे रोड पर स्वीपिंग मशीन का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में नगर निगम द्वारा माउंटेड वैक्यूम स्वीपिंग मशीन से रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन से लेकर अग्रसेन चौक तक सफाई कराई गई। सड़क के दोनों ओर की सफाई से अधिकारी संतुष्ट हैं। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद शहर में इन मशीनों को सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके बाद ही शहर की सड़कों की सफाई मशीनों द्वारा की जाएगी। गंदगी के साथ-साथ धूल का कण भी सड़कों पर नहीं मिलेगा। मशीन द्वारा गीला, सूखा व कंकरीट कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा। बाद में यह कूड़ा अलग-अलग जगह पर डिस्पोज किया जाएगा।
स्वीपिंग मशीन एक दिन में दस से 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी और लगभग 20 लीटर डीजल इस दौरान खर्च होगा। ब्रश और जाली को समय-समय पर बदला जाएगा और रोड की हालात ठीक होने पर ब्रश और जाली एक माह तक चल सकते हैं। यह मशीन सड़क किनारे सफाई कर धूल खींचती हैं। मशीन से शहर की मुख्य और फीडर सड़कों की सफाई करवाई जाएगी। शहर में रेलवे रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड समेत कई सड़कों पर डिवाइडर हैं। मशीन एक दिशा में दोनों किनारे साफ करती है और उसी रोड पर उलटी दिशा में भी दोनों तरफ यह काम करती है। जबकि सिंगल रोड की दो बार में ही सफाई करती है।
मशीन से सफाई होती देख सड़क पर आए लोग :
ट्रायल के दौरान रेलवे रोड पर स्वीपिंग मशीन द्वारा रेलवे स्टेशन चौक से लेकर अग्रसेन चौक तक व अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक सफाई की गई। जब मशीन सड़क पर सफाई करने लगी तो लोग दुकानों व घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और मशीन की कार्यविधि को देखने लगे। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल की।
विज्ञापन
जीपीएस से की जाएगी मॉनीटरिंग:
-स्वीपिंग मशीनें आने पर हर मशीन का रूट प्लान नगर निगम द्वारा तय किया जाएगा और चालक को निर्देश दिए जाते हैं कि वह उसी अनुरूप सड़कों की सफाई करें। मशीन की मॉनीटरिंग के लिए उसे जीपीएस से जोड़ा जाएगा। जीपीएस से यह तुरंत पता लगाया जा सकेगा कि मशीन कहां सफाई कर रही है।
-ट्विनसिटी को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे है। आचार संहिता हटते ही नगर निगम में अनेकों विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर की सड़कों की सफाई स्वीपिंग मशीनों द्वारा की जाएगी। इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। ट्रायल के तहत रेलवे रोड की मशीन द्वारा सफाई कराई गई। जो सफल रही।- मदन चौहान, मेयर