फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दिव्यांग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दिव्यांग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 18 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के त्यागी गार्डन में संदिग्ध हालात में 12 साल के दिव्यांग लड़के बबलू की मौत हो गई। वीरवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बबलू बीमार चल रहा था और उसने कपड़ों में टायलेट कर दी। जिसके बाद उसकी मां ने उसे डंडा मारा। डंडा लगने पर उसे उल्टी आई और वह फिर उठ नहीं पाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव को बर्फ पर रखा हुआ था और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। रात को ही डीएसपी सुभाष चंद व फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश चौहान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इसमें बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरे पति के साथ रहती है महिला
रामकली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है। उसके पास चार बच्चे थे। जिनमें बबलू दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा बेटा राहुल है। रामकली के पहले पति बाबूराम की 10-12 साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह चंदौसी निवासी प्रमोद के साथ रहने लग गई। वे त्यागी गार्डन में खाली प्लाट में झोपड़ी डालकर रहते हैं। प्रमोद अपनी पत्नी रामकली के साथ तारकोल बिछाने का काम करता है और कई सालों से त्यागी गार्डन में ही रहते थे।
विज्ञापन

बॉक्स
पोलियो व पीलिया से पीड़ित था बबलू
-मृतक के बड़े भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि बबलू पोलियो ग्रस्त था और पीलिया से पीड़ित था। वह बैठ बैठकर ही चलता था। रात को उसने शौच कर दी थी। जिस पर मां ने उसे डांटना शुरू कर दिया था। इसी दौरान वह सूखी लकड़ियों पर गिर गया था। इसके बाद उसे उल्टी आई, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
त्यागी गार्डन में लड़के की मौत होने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। यहां लड़के के शव को बर्फ पर लगाया हुआ था। मामले में पड़ोस और परिवार के बयान लिए गए हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। इत्तेफाकन मौत मानकर कार्रवाई की गई है।
- दिनेश चौहान, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed