{"_id":"5cdf0146bdec22077376617b","slug":"155811878117-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान लेने के लिए दुकान न खोलने पर रॉड से दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान लेने के लिए दुकान न खोलने पर रॉड से दो युवकों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सामान लेने के लिए दुकान न खोलने पर तीन युवकों ने दो युवकों से मारपीट की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव स्यालवा निवासी तरुण ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई को करीब दस बजे वह गांव में ही दुकान से सामान लेने गया। जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा दुकान बंद है। दुकान के बाहर दुकानदार विक्की सैणी व काला उर्फ धर्मवीर व मोहित खड़े थे। उसने विक्की से सामान मांगा तो उसने बोला कि दुकान बंद हो गई। इस पर मौके पर खड़े आरोपी विक्की और काले ने उसे गलत शब्द कहे। उसने विरोध जताया तो आरोपी काला अन्दर से रॉड लेकर आया। आरोपी ने उसके पिछे से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। उसका साथी रवि जब बीच में छुड़ाने आया तो आरोपी ने उससे भी गाली गलौच की व मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामलें में स्यालबा निवासी विक्की, काला व मोहित के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।