फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विद्युत लाइन में डालने की बजाए चोरी कर यूपी में बेच दी थी तीन हजार मीटर बिजली का तार, पुलिस ने किया अब गिरफ्तार

विद्युत लाइन में डालने की बजाए चोरी कर यूपी में बेच दी थी तीन हजार मीटर बिजली का तार, पुलिस ने किया अब गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन में डालने की बजाए चोरी कर यूपी में बेच दी थी तीन हजार मीटर बिजली का तार, पुलिस ने किया अब गिरफ्तार
यूपी में बेची थी 3250 मीटर केबल तार, पुलिस ने ठेकेदार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बिलासपुर में पीएम जगमग योजना के तहत केबल लगाने का दिया हुआ था ठेका, दस मार्च को पुलिस ने किया था केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रधानमंत्री जगमग योजना के तहत विद्युत लाइन बिछाने की बजाए ठेकेदार ने 3250 मीटर केबल तार चोरी कर लिया। आरोपी ठेकेदार ने बिलासपुर में लाइन बिछाने का ठेका लिया हुआ था। सीआईए वन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की गई तार व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
सीआईए वन इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि हिसार की आईएसएसीपीएल कंपनी ने प्रधानमंत्री जगमग योजना के तहत बिजली लाइन के केबल बिछाने का ठेका मुजफराबाद निवासी शालीम को दिया हुआ था। कंपनी के मैनेजर ने शालीम पर आरोप लगाया था कि उसने विद्युत लाइन पर केबल तार बिछाने की बजाए उसे चोरी करके बेच दिया। जिसपर उन्होंने आरोपी पर केस दर्र्ज करवाया था। उसे पकड़ने की जिम्मेवारी सीआईए वन को दी गई थी। गुरुवार देर शाम टीम को सूचना मिली थी कि बिलासपुर शिव चौक के नजदीक आरोपी शालीम घूम रहा है। एएसआई जसबीर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बॉक्स
ये था मामला :
दिल्ली के पटेल नगर निवासी राहुल चौधरी ने बताया था कि वह आईएसएसीपीएल कंपनी हिसार में मैनेजर तैनात है। कंपनी के पास प्रधानमंत्री जगमग योजना के तहत केबल बिछाने का टेंडर यूएचबीवीएन जगाधरी यमुनानगर का लिया हुआ है। कंपनी ने ठेकेदार मुजफराबाद निवासी शालिम को केबल बिछाने का लेबर का काम दिया हुआ है। कंपनी ने लेबर को वेयर हाऊस बिलासपुर में लाहसाबाद से मुजाफ्त तक 11104 मीटर केबल खंभों पर बिछाने के लिए दी थी। यह केबल लगने के बाद कम्पनी ने दो गांव कि तार की पैमाईश की तो यह तार कुल मिला कर 7254 मीटर ही लगी पाई गई। जबकि 3850 मीटर तार कम पाई गई। उन्होंने शालीम से पूछा की बाकी बची तार कहां गई तो उसने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने सख्ती से शालिम से पूछताछ की तो उसने कहा कि बाकी तार यूपी में कबाडी को बेच दी है। जब वो उसे थाने में लाने लगा तो शालिम उसे धक्का मारकर भाग गया। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
सट्टा खेलते व अवैध शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार :
इंचार्ज महावीर ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली की सिविल लाईन जगाधरी सट्टा खाईवाल की जा रही है। हैड कांस्टेबल राजिंद्र रणधीर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन जगाधरी निवासी सोमनाथ को हिरासत में लिया है, जिसके पास से 14300 रूपये बरामद हुए है, वहीं दूसरी और एएसआई जसबीर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमनाथ के भाई सोमकुमार को 24 बोतल अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया है।
फोटो : 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed