{"_id":"5c7c22f3bdec22739950db99","slug":"15516393809-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से धूं धूं करके जलने लगा पत्थरों से भरा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से धूं धूं करके जलने लगा पत्थरों से भरा डंपर
विज्ञापन

रादौर
रविवार की दोपहर को गांव दामला में एसके रोड पर सरकारी स्कूल के पास लगभग तीन बजे सड़क से गुजर रहे पत्थरों से लदे एक डंपर के केबिन में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर के चालक व परिचालक ने डंपर को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर कूद गए। जिस कारण उनकी जान बच गई। आग लगने के बाद सैकडों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। तभी ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक डंपर का केबिन आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो चुका था। संयोग से डंपर चालक व परिचालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। आग लगने से डंपर को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सड़क से गुजर रहे पूर्व बैंक मैनेजर सुलेखचंद नंदपुरा ने बताया कि पत्थरों से लदा डंपर यमुनानगर से रादौर की ओर जा रहा था। डंपर में चलते चलते तारों के बीच शॉर्ट सर्किट हुआ जिस कारण डंपर के कै बिन में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग जल रहे डंपर की आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पाए। बाद में फायर बिग्रेड की गाडी ने आग को बुझाया।
फोटो नंबर
36