{"_id":"5c7ac95fbdec225eb27aba74","slug":"155155091314-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर के दबाव में कैंटीन संचालिका ने जहरीला पदार्थ निगलकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर के दबाव में कैंटीन संचालिका ने जहरीला पदार्थ निगलकर दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर के दबाव में कैंटीन संचालिका ने निगला जहर, मौत
कैंटीन के सामान को लेकर लिए थे तीस हजार रुपये, प्रति माह दे रही थी किस्त
काम नहीं चलने पर नहीं दे पाई किस्त तो फाइनेंसर ने डाला दबाव
पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर पर किया आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
फाइनेंसर बोला- शराब पीने को लेकर पति पत्नी में हुआ था झगड़ा, मैंने कभी दबाव नहीं दिया
शहर में अवैध फाइनेंस का बड़ा खेल, जा चुकी है कई जान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सुविधा मॉल की कैंटीन संचालिका की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। संचालिका ने चोपड़ा गार्डन निवासी विशाल त्यागी से कैंटीन में सामान डालने के लिए 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। कैंटीन का काम सही न चलने पर संचालिका फाइनेंस पर ली नकदी जमा नहीं करवा पाई थी। मृतका के पति का आरोप है कि फाइनेंस पर लिए रुपयों की किस्त न देने से वह परेशान थी। आरोप है कि फाइनेंसर पर किस्त न देने पर दबाव बनाकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया। उधर, विशाल त्यागी का कहना है कि पति पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने सुसाइड किया। उन्होंने किसी पर पैसे देने के लिए दबाव नहीं बनाया। सुसाइड के समय उसके बेटे मेरे साथ थे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी विशाल त्यागी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया।
बॉक्स
बॉक्स
मृतका के पति ने यह दी पुलिस को शिकायत :
मधु कॉलोनी निवासी नवीन ने बताया कि उसकी पत्नी अंजू रानी मॉडल टाउन स्थित सुविधा मॉल में कैंटीन चलाती है। उसकी पत्नी मंजू ने चौपड़ा गार्डन निवासी विशाल त्यागी से कैंटीन में सामान डालने के लिए दस माह पहले 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसके लिए विशाल त्यागी ने उसके घर की रजिस्ट्री व दो कोरे चेक पर उनसे हस्ताक्षर सहित लिए हुए थे। इसके लिए आरोपी त्यागी उनसे पिछले दस माह से 1000 रुपये के हिसाब से किस्त ले रहा था। काम का मंदा होने के कारण पिछले एक हफ्ते से वे उसे किस्त नहीं दे पाए। जिसके लिए आरोपी उसे और मेरी पत्नी को धमकी भरे शब्द कह कर परेशान करने लगा। आरोपी ने उन्हें कहा था कि या तो मेरे पैसे दो या मकान खाली करो। जब उन्होंने आरोपी से उसकी बकाया राशि के बारे में पूछा तो उसने उन्हें ब्याज लगाकर लाखों की रकम बताई। नवीन का आरोप है कि विशाल त्यागी के उकसाने पर व तंग करने के कारण उसकी पत्नी अंजू ने जहरीला पदार्थ खाया। जिससे उसकी मौत हो हुई।
बॉक्स
पति पत्नी के झगड़े के बाद खाया था महिला ने जहरीला पदार्थ :
शुक्रवार को मधू कॉलोनी में निवासी नवीन व उसकी पत्नी अंजू में झगड़ा हो गया था। नवीन का कहना था कि विशाल त्यागी द्वारा पैसे मांगने की बात को लेकर ही उनमें कहासुनी हुई थी। इसके बाद अंजू ने छत पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तो वे उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बॉक्स
कुछ दिन पहले ही की थी बेटे सगाई, तभी से बिगड़ा किस्त देने का शेड्यूल :
कुछ दिन पहले ही नवीन व उसकी पत्नी अंजू ने अपने बेटे की यूपी निवासी एक लड़की से सगाई की थी। जिसके लिए उन्होंने दस हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति से उधार लिए थे। जिसके बाद उनका किस्त देने का शेड्यूल बिगड़ गया था। कुछ दिनों बाद वे अपने बेटे की शादी करते। नवीन का आरोप है कि जिसके चलते वह किस्त नहीं दे पाए और आरोपी उनसे पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगा।
वर्जन
मैने पैसे लेने के लिए नहीं दिया कभी दबाव : त्यागी
उधर, आरोपी विशाल त्यागी का कहना है कि उसने कैंटीन में सामान रखने के लिए नकदी दी थी। इसके बाद मैने उनसे कभी भी पैसे देने को लेकर दबाव नहीं बनाया। मैं उनका हर काम में हाथ बंटाता था। बीते दिनों उन्होंने अपने बेटे की सगाई की। जिसके लिए उन्होंने कई लोगों से उधार रुपये लिए। लेकिन मैने उनसे पैसे नहीं मांगे। शुक्रवार को जब अंजू ने जहरीला पदार्थ निगला। उस समय उनके बेटे मेरे साथ ही थी। उनके फोन पर सूचना आई तो बेटों ने कहा था कि पापा ने शराब पीकर पीटा होगा। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। उन पर लगाए आरोप बेबुनियाद है।
वर्जन
मधु कॉलोनी में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की हुई मौत की सूचना पर वे मौके पर गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति नवीन की शिकायत पर आरोपी विशाल त्यागी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। परिवार के मुताबिक वह फाइनेंसर है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुखबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
फोटो : 17