{"_id":"5c7ac959bdec227376729117","slug":"155155090613-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की तारों को खंभों पर लगाने की बजाय लगाया पेड़ों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की तारों को खंभों पर लगाने की बजाय लगाया पेड़ों पर
विज्ञापन

रादौर। बिजली निगम की लापरवाही के कारण शहर के छोटाबांस में एसके रोड पर बिजली की तारों को खंभों पर लगाने की बजाय पेड़ों पर बांधकर काम चलाया जा रहा है। जिस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शहर निवासी अमित कुमार, नरेश, सुखदेव, जयमल व वीरू ने बताया कि छोटाबांस में रामविचार वाटिका के बाहर बिजली निगम की ओर से बिजली की तारें व लोहे के एंगल पेड़ों पर बांधे गए हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निगम के कर्मचारी लापरवाही से काम कर रहे है जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों के पास की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। इस बारे एसडीओ बलवान सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि बिजली की तारों को पेड़ों पर बांधा गया है तो यह गलत है। तारों को पेड़ों पर लगाने की बजाय खंभों पर लगाना चाहिए।
फोटो- 35