{"_id":"5c797e8dbdec2253a33c6704","slug":"15514662241-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमे की मुआवजा राशि नहीं मिलने से बिफरे किसान, बैंक के बाहर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमे की मुआवजा राशि नहीं मिलने से बिफरे किसान, बैंक के बाहर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बिलासपुर। दो किसानों को फसल खराब पर बीमा की मुआवजा राशि ना मिलने पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बैंक के बाहर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। बैंक प्रबंधक व किसानों के मध्य लगभग तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद प्रबंधक के आश्वासन दिया कि वे मामले का समाधान करवाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
किसान यूनियन जिला महासचिव फूल कुमार ने बताया कि गांव अजीजपुर के किसान जसबीर व रूकाली का बैंक खाता पीएनबी की बिलासपुर शाखा में है। पिछले दिनों बैंक की ओर से दोनों किसानों के खाते से किसान फसल बीमा योजना के नाम पर रुपये काट लिए गए। इसके पश्चात दोनों किसान की फसल खराब होने पर जब किसान बैंक शाखा में फसल बीमा का मुआवजा लेने गए तो बैंक अधिकारियों ने टरका दिया। इस बारे में बात करने का प्रयास किया तो पैसे देने में आनाकानी करते हुए उन्हें पंचकूला हेड आफिस में बात करने को कहा। इसी बात को लेकर किसान यूनियन रतनमान गुट के जिला महासचिव फूल कुमार बुढ़ेडी, खंड प्रधान सुखदेव सलेमपुर, राजकुमार सबीलपुर, सतपाल, अशोक, दलबीर, विक्की, कर्मचंद, जगमाल, शिवकुमार, जनक, सुभाष, कर्णबीर शुक्रवार की सुबह पंजाब नैशनल बैंक शाखा बिलासपुर में पहुंच गए।
बैंक अधिकारियों के ठीक से बात ना करने पर किसान यूनियन के सदस्य भड़क गए व बैंक के सामने दरी बिछाकर बैठ गए और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बैंक मैनेजर व किसान यूनियन के सदस्यों से बात की। करीब 3 घंटे बाद बैंक मैनेजर ने किसानों को आश्वासन दिया कि रूकाली के किसान की राशि आज ही खाते में डाल रहे है। अजीजपुर के किसान की राशि के लिए उन्होंने 20 दिन का समय मांगा। भविष्य में किसी भी किसान को बैंक में कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
-तकनीकी खराबी की वजह से किसान के खाते में धनराशि नहीं डाली जा सकी। जल्द ही इन दोनों किसानों को उनका मुआवजा दे दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में किसी अन्य किसान को ऐसी परेशानी न आएं।
- विनोद, बैंक मैनेजर
फोटो नंबर 11, 12