{"_id":"5c685f7abdec224c807185ea","slug":"155034416319-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित सड़क पर बेरिकेट्स लगाने से लोगों में रोष, हथनीकुंड बैराज तक बस सर्विस शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित सड़क पर बेरिकेट्स लगाने से लोगों में रोष, हथनीकुंड बैराज तक बस सर्विस शुरू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्मित सड़क पर बेरिकेट्स लगाने से लोगों में रोष, हथनीकुंड बैराज तक बस सर्विस शुरू करने की मांग
पेज तीन की लीड
खिजराबाद। हथनीकुंड बैराज तक पहुंचने के रास्ते पर सिंचाई विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से स्थायी बेरिकेट्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। जिससे बड़े वाहनों का यहां से निकला बंद हो जाएगा। ऐसे में यमुनानगर से हथिनीकुंड तक सीधी बस सेवा के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में खिजराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने आश्वासन दिया था कि हथनीकुंड बैराज तक बस सेवा शुरू करवाई जाएगी। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा बेरिकेट्स लगाने से यह वादा अभी ठंडे बस्ते में चला गया है। दरअसल हथनीकुंड बैराज तक बस सेवा शुरू होने से तीन राज्यों की प्रतिदिन सफर करने वाली सवारियों और हथनीकुंड बैराज से अपने गंतव्य तक जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अभी यूपी और उतराचंल से आने वाली सवारियों और राहगीरों को आने के लिए हथनीकुंड पर यूपी साइड उतरकर करीब एक किमी पैदल चलना पड़ता है। हरियाणा क्षेत्र से बैराज तक एक करोड 56 लाख रूपए की राशि से नई सड़क भी बनाई गई। 10 मई 2018 को जगाधरी पांवटासाहिब नेशनल हाइवेसे हथनीकुंड बैराज तक लगभग 800 मीटर लंबी सीमेंटेड सड़क का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था, जो अब बनकर तैयार हो गई है। यह सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों मेंकाफी उत्साह था। क्योंकि पिछले कई सालों से इस सड़क के बनने की मांग की जा रही थी और हथनीकुंड बैराज तक बस सेवा शुरू करने की भी कई बार मांग उठी।
बॉक्स
बस सुविधा पहुंचे बैराज तक
वरिष्ठ भाजपा नेता पवन गुप्ता का कहना है कि हथनीकुंड बैराज तक बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र और आसपास के काफी लोगों को सुविधा मिलती। लेकिन नेशनल हाइवे से हथनीकुंड बैराज तक जाने वाली सड़क पर तीन बेरिकेट्स लगने से बस आमजन को हथनीकुंड बैराज तक बस सुविधा से वंचित रहना पडेगा। करण सिंह,रोहताष,विकास,राजेद्र कुमार आदि का कहना है कि हथनीकुंड बैराज की सुरक्षा को प्राथमिकता से लिया जाना चाहिए लेकिन हथनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों की आवाजाही तो पहले से ही बंद है और यदि बैराज तक बस सुविधा शुरू हो जाए तो वह बैराज से पहले ही बस अपना गंतव्य पूरा कर लेगी। इस प्रकार बस सुविधा के लिए तो इस रास्ते को खोला जाना चाहिए।
वर्जन
इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ रणवीर सिंह का कहना है कि सड़क के इस प्रोजेक्ट में स्थाई बेरिकेट्स लगाने का तय किया गया था। इसलिए बेरिकेट्स लगाएं जा रहे हैं। बड़े वाहनों के आवागमन से हथनीकुंड बैराज को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ये व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
फोटो नंबर 26