फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बोती देवी को बनाया सर्वसम्मति से गांव किशनपुरा का सरपंच

बोती देवी को बनाया सर्वसम्मति से गांव किशनपुरा का सरपंच

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बोती देवी को बनाया सर्वसम्मति से गांव किशनपुरा का सरपंच

विज्ञापन
बोती देवी को बनाया किशनपुरा का सरपंच
खिजराबाद। खंड प्रताननगर के गांव किशनपुरा के कार्यवाहक सरपंच का उपचुनाव प्रतापनगर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से खंड कार्यालय में संपन्न हुआ। उपचुनाव में बोती देवी पत्नी मंगल सेन को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। किशनपुरा के पूर्व सरपंच पर हिमाचल पुलिस में दुष्कर्म का मामला का दर्ज है और वह पिछले तीन महीने से हिमाचल के नाहन की जेल में बंद है। किशनपुरा के सरपंच का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। किशनपुरा पंचायत में कुल चौदह पंचों की पंचायत थी जिनमें से तीन पंच एससी वर्ग से थे। इन आरक्षित पंचों में जयपाल, मीना रानी और बोहती देवी शामिल थी। तीनों एससी वर्ग के पंचों में से ही कार्यवाहक सरपंच चुना जाना था। किशनपुरा पंचायत के सभी पंचों की सहमति से बोहती देवी को कार्यवाहक सरपंच बना दिया गया। ज्ञात हो कि किशनपुरा के पूर्व सरपंच सुभाष पर हिमाचल के लाल ढांग पर कुटीपुर की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला हिमाचल का होने के कारण हिमाचल के पांवटासाहिब में सरपंच सुभाष पर दुष्कर्म का मामला कर उसे जेल में डाल दिया था। पिछले लगभग तीन महीने से किशनपुरा में गांव के विकास कार्य रूके हुए थे। इस पर जिला प्रशासन की ओर से किशनपुरा के सरपंच को निलंबित कर दिया गया था।
फोटो- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed