फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -कपाल मोचन मेले के बाद जगाधरी में लगा बर्तन मेला, लाखों का हुआ बिजनेस

-कपाल मोचन मेले के बाद जगाधरी में लगा बर्तन मेला, लाखों का हुआ बिजनेस

Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
-कपाल मोचन मेले के बाद जगाधरी में लगा बर्तन मेला, लाखों का हुआ बिजनेस
कपाल मोचन मेले के बाद जगाधरी में लगा बर्तन मेला, लाखों का हुआ व्यापार
विज्ञापन

यमुनानगर। कपालमोचन मेला जगाधरी के बर्तन व्यापारियों के लिए संजीवनी साबित हुआ। पवित्र सरोवरों में स्नान करने के उपरांत घर लौट रहे श्रद्धालुओं ने जगाधरी में बर्तनों की जमकर खरीददारी की। मेले से लौटते हुए श्रद्धालुओं की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ी नजर आई। जानकारों की माने तो बर्तन मार्केट में गुरुवार को 90 लाख का व्यापार हुआ।
बर्तनों की सबसे ज्यादा खरीद नेशनल हाइवे-73 ए पर बस स्टैंड जगाधरी से लेकर मटका चौक तक लगी दुकानों से हुई। इस अलावा श्रद्धालुओं ने कपालमोचन, बिलासपुर, जगाधरी बर्तन बाजार में सजी 300 से ज्यादा दुकानों से जमकर खरीददारी की। पिछले कई माह से मंदी की मार झेल रहे बर्तन व्यापारियों के लिए कपालमोचन मेला किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हुआ। कपालमोचन के सरोवरों में स्नान करने के उपरांत घर लौटते समय श्रद्धालुओं द्वारा बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु यहां से बर्तन खरीदकर घर ले जाते हैं, उनके घर में सुख समृद्धि आती है। जगाधरी बस अड्डे से लेकर मटका चौक तक, कपालमोचन मेले, जगाधरी बर्तन बाजार में 300 से ज्यादा दुकानों को सजाया गया। रात के समय घर लौटते समय श्रद्धालुओं को उपरोक्त दुकानों से बर्तनों की खरीददारी करते देखा गया। नेशनल हाइवे-73 ए पर सजी बर्तन की दुकानों पर खरीददार श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हाइवे पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर बर्तन व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

बॉक्स
सबसे ज्यादा इन बर्तनों हुई खरीद :
कपालमोचन मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने चम्मच से लेकर बड़े टब तक बर्तनों की खरीद की। लेकिन सबसे ज्यादा खरीद लोटा, परांत, बाल्टी, पतीली, कटोरी सेट, गिलास सेट, जग, च मच सेट, डिनर सेट, प्लेट सेट इत्यादि की हुई। संगरूर से आई सुखजीत व सिमरजीत कौर ने बताया कि अगले माह उनके यहां पर बेटी की शादी है, इसलिए उसने मेले में से उसके लिए डिनर सेट खरीदा है। भटिंडा से आई नवलप्रीत कौर व सुरेंद्र कौर का कहना है कि उन्होंने मेले में से प्लेट व कटोरियों का सेट खरीदा है। जिसे वे अपने घर पर इस्तेमाल करेंगी। लुधियाना से आए विक्रम सिंह व अमरप्रीत कौर का कहना है कि उन्होंने चम्मच सेट तथा कटोरी सेट की खरीदारी की है। मान्यता है कि मेले में से बर्तनों की खरीददारी करने से पूरे साल घर में सुख समृद्धि का वास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के चेहरों पर लौटी रौनक
कपालमोचन मेले ने बर्तन व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौटा दी है। बर्तन व्यापारियों की माने तो मेले से पहले दिनों तक मार्केट में मंदी छाई हुई थी। लेकिन जैसे जैसे मेले में आए श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई, वैसे-वैसे खरीदारी में तेजी देखी गई। दीवाली से अधिक बर्तन मेले के दौरान बिक गए।
फोटो- 31, 32 व 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed