फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गांव में बिक रही अवैध शराब, महिलाएं पुलिस को बोली-आपसे नहीं रुकती तो वर्दी हमें दो, हम रोकेंगे।

गांव में बिक रही अवैध शराब, महिलाएं पुलिस को बोली-आपसे नहीं रुकती तो वर्दी हमें दो, हम रोकेंगे।

Tue, 20 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव में बिक रही अवैध शराब, महिलाएं पुलिस को बोली-आपसे नहीं रुकती तो वर्दी हमें दो, हम रोकेंगे।

विज्ञापन
गांव में बिक रही अवैध शराब, महिलाएं पुलिस को बोली-आपसे नहीं रुकती तो वर्दी हमें दो, हम रोकेंगे।
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में बिक रही अवैध शराब को लेकर महिलाओं ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं बोली, छछरौली पुलिस के सहयोग से गांव में अवैध शराब बिक रही है। पुलिस और शराब माफिया एक दूसरे के पार्टनर बने हुए है। गांव की बेटियों का जीना मुहाल है। छोटे बच्चे भी नशेड़ी बन रहे है। सचिवालय के द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों की तरफ इशारा करते हुए महिलाओं ने कहा कि यदि आपसे अवैध शराब की बिक्री नहीं रुकती तो आप हमारे कपड़े पहन लो और हमें अपनी वर्दी दो। हम रोकेंगे अवैध शराब की बिक्री। सूचना पर एसपी कुलदीप सिंह व डीएसपी रणधीर सिंह महिलाओं को ज्ञापन लेने आए। उन्होंने महिलाओं को गांव का मुआयना कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बॉक्स
गांव में दस दस कदम पर बिक रही शराब :
गांव इस्माइलपुर निवासी सुनीता, कमला, शदिक्षा, सुदीक्षा, कांता, सुरजीत ने बताया कि गांव में काफी समय से अवैध शराब बिक रही है। यह दस दस कदम भपर अवैध शराब बिक रही है। जिस कारण औरतों व बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब है कि इससे गांव में नशा बढ़ रहा है। युवा नशे में पड़ रहे है, बच्चे भी नशेड़ी बन रहे है। गांव का माहौल पूरी तरह खराब है।
विज्ञापन

बॉक्स
नहीं सुनती पुलिस, शिकायत करने पर बोलते है अभद्र भाषा :
महिलाओं ने बताया कि गांव में बिक रही अवैध शराब की शिकायत जब वे पुलिस को करते है तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। कुछ दिन पहले भी इसकी शिकायत छछरौली पुलिस को दी गई। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस शराब माफिया के साथ मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में अवैध शराब बिकने की शिकायत पर उन्होंने तलाशी ली थी। लेकिन वहां कोई अवैध शराब नहीं मिली। दो गुटों की आपसी रंजिश चल रही है। फिर से गांव में रेड की जाएगी। यदि अवैध शराब बिकती मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

राकेश कुमार,थाना प्रभारी, छछरौली
वर्जन
महिलाओं की शिकायत ले ली गई है। गांव में बिक रही शराब की जांच की जाएगी। अचानक दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी। यदि अवैध शराब बिकती मिली तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, एसपी
फोटो : 23 व 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed