{"_id":"5bf30751bdec2262ae58fa50","slug":"1542653826105-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरूक्षेत्र व करनाल रूट का किराया 5 रुपए घटाये जाने के बावजूद यात्रियों से पुराना किराया किया जा रहा वसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरूक्षेत्र व करनाल रूट का किराया 5 रुपए घटाये जाने के बावजूद यात्रियों से पुराना किराया किया जा रहा वसूल
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र और करनाल रूट का किराया 5 रुपये घटाये जाने के बावजूद यात्रियों से पुराना किराया किया जा रहा वसूल
यमुनानगर। दामला का टोल प्लाजा बंद होते ही यमुनानगर डिपो ने कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ जाने वाले रूटों पर पांच रुपये बस किराया कम कर दिया। लेकिन अन्य डिपो के परिचालक यात्रियों से वहीं पुराना किराया ही वसूल रहे हैं। पूछने पर पलवल डिपो की बस के परिचालक ने बताया कि इस बारे में उन्हें अभी तक कोई निर्देश नहीं दिया गया, जिसमें यात्रियों से कम किराया लेना है। दरअसल दामला टोल बंद होने से रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों को राहत मिली है। टोल बंद होने के बाद अधिकारियों ने किराया कम करने का फैसला लिया था और इसे लागू कर दिया जा चुका है।
बॉक्स
किराया कम करने के नहीं दिए गए निर्देश
दामला टोल के बंद होने के बावजूद प्राइवेट बसों को किराया कम करने के लिए रिजिनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्राइवेट बसों में यात्रियों से पुुराने किराए ही वसूले जा रहे है। प्राइवेट बसों के कंडक्टरों का कहना है कि अभी हमें कोई नोटिस नहीं मिला है।