{"_id":"5bf30703bdec2269945cb098","slug":"15426537488150-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड जाम व ट्रकों में तोड़फोड़ करने पर सात नामजद, 150 अन्य पर एफआइआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड जाम व ट्रकों में तोड़फोड़ करने पर सात नामजद, 150 अन्य पर एफआइआर दर्ज
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोड जाम और ट्रकों में तोड़फोड़ करने पर सात नामजद, 150 अन्य पर एफआईआर दर्ज
यमुनानगर। गड्ढे बचाने को लेकर राँग साइड में आकर डंपर द्वारा बाइक सवार को कुचलने से गुस्साएं ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ व जाम लगाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 150 अन्य पर एफआईआर दर्जकर ली है। वहीं मामले में आरोपी डंपर चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों पर केस बुड़िया थाना के एसए जगत सिंह की शिकायत पर किया।
एसए जगत सिंह ने बताया कि बीकेडी रोड पर खदरी के बाबू राम फिलिंग स्टेशन के पास डंपर ने फतेहगढ़ निवासी अनिल कुमार को गलत दिशा में आकर कुचल दिया। इसके बाद वहां फतेहगढ़ गांव के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान फतेहगढ़ निवासी मोहित, गौरव उर्फ जतिन, जसमेर, साहिल, अजय, दिनेश, अमित व 100-150 अन्य लोग थे। जिन्होंने सड़क के बीच में टाटा जनून को टेडी लगाकर व आने जाने वाले ट्रकों व वाहनों को बीच में रोककर जाम लगा दिया। सड़क खडे़ चार-पांच ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और एक्सीडेंट करने वाले डंपर के भी शीशे तोड़कर काफी नुकसान पहुंचाया। मौके पर कार्रवाई करने गए कर्मचारियों को शव उठाने नहीं दिया और उनके साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों को धमकियां देकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और उनके साथ धक्का मुक्की की गई। बिना वजह आने जाने वाले लोगों का रास्ता जाम करके उनको तंग व परेशान किया गया। मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 150 अन्य पर एफआईआर दर्जकर ली है।