फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अभय चौटाला

अभय चौटाला

Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
एसवाईएल का पानी लाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है इनेलो कार्यकर्ता: अभय चौटाला
विज्ञापन

बोले-बीजेपी को देना होगा प्रदेश की जनता को जवाब
-18 अगस्त को प्रस्तावित हरियाणा बंद की तैयारियों को लेकर अभय चौटाला यमुनानगर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
यमुनानगर
एसवाईएल को लेकर 18 अगस्त को प्रस्तावित हरियाणा बंद की तैयारियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला मंगलवार को यमुनानगर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती भी मौजूद रहे। उन्होंने हरियाणा बंद के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को विधानसभा में एसवाईएल के मुद्दे पर जबाव देना पड़ेगा। प्रदेश बंद से पहले इनेलो-बसपा के कार्यकर्ता हर व्यक्ति के पास जाएंगे और बीजेपी की जनता विरोधी नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे। विधानसभा में भी भाजपा से जवाब मांगा जाएगा। अगर तब भी एसवाइएल पर काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। 25 सितंबर को किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे गरीब आदमी हो, व्यापारी हो या फिर किसान, हर वर्ग बीजेपी से परेशान हो चुका है। नौ अगस्त को प्रदेश की बार एसोसिएशन विरोध स्वरूप वर्क सस्पेंड रखेंगे और दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते हर वर्ग आंदोलन करने पर मजबूर हो गया है, लेकिन बीजेपी के कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही। बीजेपी केवल विरोध की भाषा समझती है। इसलिए लोगों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए 18 अगस्त को इनेलो हरियाणा बंद करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीवन रेखा एसवाईएल का पानी लाने के लिए इनेलो का कार्यकर्ता कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। सरकार इस पूरे मसले पर लोगों को अब तक गुमराह करती रही है और फिर से अब सीएम ऐसे बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीएम और सरकार की नीयत साफ होती, तो वे पीएम से समय लेते और सबको साथ लेकर चलते।
विज्ञापन

अकाली दल को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अकाली दल से उनके राजनीतिक रिश्ते उसी दिन खत्म हो गए थे, जब पंजाब में एसवाइएल मुद्दे पर अकाली दल ने हरियाणा का हक देने से मना कर दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पारिवारिक रिश्ते बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जाहिद खान, विजय बब्बर, सुरेश शर्मा, अंकुर गंभीर, महिपाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed