फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   उप्पल मॉल में शॉपिंग करने गए बीबीए छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

उप्पल मॉल में शॉपिंग करने गए बीबीए छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
उप्पल मॉल में शॉपिंग करने गए बीबीए छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
शॉपिंग करने गए बीबीए के बीबीए छात्र की उप्पल मॉल में मौत
विज्ञापन

मौत से तीन मिनट पहले मैकडोनाल्ड स्टेच्यू के साथ फोटो खिंचवाकर व्हाट्सएप पर किए थे शेयर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के सबसे बड़े उप्पल मॉल में दोस्तों के साथ शॉपिंग करने आए बीबीए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों को वाशरूम जाने की बात कहकर गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो दोस्त उसे तलाशते हुए वाशरूम की तरफ गए, जहां रास्ते में वह अचेत हालत में पड़ा था। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉल में युवक की मौत की सूचना मिलते ही बुड़िया चौकी इंचार्ज राजपाल मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
गांधी नगर निवासी परमिंद्र कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरमीत सिंह उर्फ मन्नी (18) शहर के एमएलएन कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। रविवार को वह अपने दो पड़ोसी दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर बुड़िया स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था। वहां से लौटते हुए देर शाम शॉपिंग करने के लिए जगाधरी स्थित एक मॉल में चले गए। जहां उन्होंने कुछ सामान भी खरीदा। इस दौरान उसे पेशाब आ गया। वह पेशाब करने के लिए मॉल में बने बाथरूम में जाने लगा तो वह बीच रास्ते में अचानक गिर गया। उसके दोस्त आसपास के लोगों की मदद से उसे शहर के निजी अस्पताल में लेेकर गए, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं आया। सुधार न आता देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने फोरेसिंग टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन


मौत से पहले मॉल में फोटो खिंचवाकर किए थे शेयर :
मृतक गुरमीत सिंह की मौत से पहले कुछ फोटो भी सामने आए हैं। जो उसने गुरुद्वारा व माल में अपने दोस्तों के साथ खिंचवाए थे। अंतिम बार गुरमीत ने मॉल में एक स्टेच्यू के साथ फोटो खिंचवाई। जो उसने व्हाट्सएप पर शेयर की। फोटो खिंचवाने के बाद पेशाब करने चला गया। मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस ने विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
परिजनों ने देखी सीसीटीवी फुटेज, दोस्त संग आता हुआ दिखाई दिया
गुरमीत की मौत के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल था। दोनों बहनें भी बुरी तरह विलाप कर रही थी। विलाप करते हुए गुरमीत की मां बोली, उसके बेटे की मौत मॉल में हुई या कहीं ओर। इसकी पुष्टि कराओ। इसके बाद परिजन उप्पल मॉल में गए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में गुरमीत अपने दोस्तों के साथ मॉल के अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है।
बॉक्स
दो बहनों का इकलौता भाई था गुरमीत :
मृतक गुरमीत दो बहनों का इकलौता भाई था। करीब पांच साल पहले गुरमीत के पिता गुरचरण की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतका की मां रोते हुए यहीं विलाप कर रही थी कि पति की मौत के बाद सोचा था कि बेटा घर को संभालेगा, लेकिन अब वह भी चला गया। उसका तो अब सब लूट गया।

वर्जन
उप्पल मॉल में युवक की हुई मौत के बाद वे मौके पर गए थे। फोरेंसिक टीम से मामले की जांच कराई गई। वहीं मौत के कारण जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिक जांच में युवक दौरा पड़ने से नीचे गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। विसरे की जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
- एएसआई राजपाल, इंचार्ज, बुड़िया चौकी, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed