फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आउटऑफ कंट्रोल हुआ डायरिया, मरीजों की संख्या 100 के पास

आउटऑफ कंट्रोल हुआ डायरिया, मरीजों की संख्या 100 के पास

Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
आउटऑफ कंट्रोल हुआ डायरिया, मरीजों की संख्या 100 के पास
बेकाबू हुआ डायरिया, मरीजों की संख्या 100 के पास
विज्ञापन

प्रस्तावित लीड
- उल्टी दस्त से दो की हो चुकी है मौत, विभाग ने पुष्टि से किया इनकार
- जगाधरी की मुखर्जी पार्क, शिमला कॉलोनी व केसर नगर में फैला सबसे अधिक डायरिया
- स्वास्थ्य व पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर जाकर किया जा रहा निरीक्षण
- सिविल अस्पतालों में एक एक बेड पर लेटे दो-दो मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी में डायरिया आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। मरीजों की संख्या 100 के पास पहुंच गई। हालत ये है कि जगाधरी के 60 बेड का सिविल अस्पताल में बेड कम पड़ गए। ऐसे में 60 बेड ओर अतिरिक्त लगाए गए हैं। बावजूद इसके एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे हैं। रविवार को अस्पताल में मुखर्जी पार्क, शांति कॉलोनी व डेहा बस्ती से पांच मरीज ओर डायरिया के भर्ती हुए। ऐसे में डायरिया के मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई। बेशक स्वास्थ्य विभाग डायरिया की स्थिति कंट्रोल की बात कर रहा है, मगर सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भरमार है। वहीं डायरिया से दो की मौत हो चुकी है मगर स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा।
बॉक्स
छोटे बच्चे ज्यादा चपेट में
बता दें कि डायरिया शिमला कॉलोनी व केसर नगर में फैला हुआ है। डायिरया ने सबसे ज्यादा चार से 15 साल तक बच्चों को चपेट में ले रखा है। जगाधरी के सरकारी अस्पताल में रमन, विनोद, राहुल, कृष्ण व राकेश बच्चे हैं जो दो से तीन दिन से भर्ती हैं। इनके परिजनों का कहना है कि बच्चों को उल्टी, दस्त की शिकायत हुई थी। शुरूआती दौर में वह नॉर्मल ही दवाई लेते रहे। लेकिन बच्चों की ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद वह उन्हें अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल में बेड का पड़ा टोटा
डायरिया फैलते ही जगाधरी सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। रविवार को पांच केस ओर आने से डायरिया के मरीजों की संख्या 90 पर पहुुंच गई। ऐसे में अस्पताल में बेड का टोटा पड़ने से मरीजों को एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटा कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हेल्थ व पब्लिक हेल्थ की ज्वांइट टीम ने डायरिया प्रभावित कॉलोनियों का दौरा किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से पांच जगह पर पानी के सेंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेेजा गया है। जबकि टीम ने दर्जनों घरों में सप्लाई कके पानी का ओटी (ऑर्थो टोल्यूडीन) टेस्ट लिया, जिसमें पानी में क्लोरीन की मात्रा कम मिली। टीम ने मौके पर करीब 700 घरों में क्लोरीन की 40-40 पैकेट बांटे।
बॉक्स
चिकित्सक दे रहे यह सलाह
सीएमओ कुलदीप सिंह के अनुसार पीने का पानी उबालकर ठंडा कर पीना चाहिए। शरीर में पानी और नमक की कमी बिल्कुल न हो इस बात का ख्याल रखें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें। एक बार ज्यादा खाने की बजाय थोड़ा और रुक कर खाना चाहिए। खिचड़ी दलिया जैसे हल्के भोजन का सेवन करें। भोजन करने के पहले हाथों की सफाई अवश्य करें। हाथों के नाखून काट कर रखें। डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
बॉक्स
कॉलोनियों में नहीं सही तरीके से सफाई
बता दें जगाधरी की शिमला कॉलोनी, मुखर्जी पार्क, काली माता मंदिर में साफ-सफाई सही तरीके से नहीं है। हालात ये है कि कॉलोनियों में अभी तक बारिश का पानी जमा हुआ है। इतना ही नहीं जहां गंदा पानी जमा है वहीं से पीने के पानी की पाइप लाइन गुजर रही है। बता दें कि डायरिया मौसम बदलने, ज्यादा खाना, दूषित फल और दूषित पानी के सेवन से होता है। गर्मियों में दूषित पानी के ज्यादा सेवन में भी डायरिया हो जाता है। तेज मिर्च मसाले वाला भोजन खाने से भी डायरिया हो जाता है। बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन से सबसे ज्यादा डायरिया होता है।
बॉक्स
इन कॉलोनियों से लिए गए सैंपल
हेल्थ व पब्लिक हेल्थ विभाग ने संयुक्त रूप से मुखर्जी पार्क, शिमला कॉलोनी, केसर नगर, अशोक व अमर विहार, काली माता मंदिर, शांति कॉलोनी व डेेहा बस्ती में टीमों ने दौरा किया। दोनों टीमों ने यहां से 24 पानी के सैंपल लिए। जिनका ओटी टेस्ट किया गया। टेस्ट के दौरान सैंपल पास निकले हैं। इस दौरान हेल्थ के जयदेव, संजीव व प्रदीप तथा पब्लिक हेल्थ से एसडीओ पारीख गर्ग व जेई महावीर थे।
वर्जन
डायरिया की स्थिति कंट्रोल में है और मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। हेल्थ विभाग की तरफ से छह डाक्टरों की टीम लगाई गई है तथा टीम ने लोगों को आरओ पैकेट, 700 घरों में 40-40 क्लोरीन के पैकेट दिए गए हैं। इसके अलावा जगाधरी के सिविल अस्पताल में 60 बैड अतिरिक्त ओर लगाए गए हैं ताकि मरीजों को दिक्कत न आए।

-डा कुलदीप सिंह, सीएमओ, यमुनानगर।
वर्जन
हमने डायरिया ग्रस्त एरिया में जाकर लोगों के घरों के पानी के सैंपल लिए जिन्हें ओटी से चेक किया। जांच के दौरान पानी के सैंपल पॉजिटिव पाए गए तथा पुरानी पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन डाली गई है। इसके अलावा विभाग के अधिकतर कर्मचारी इस एरिया में काम कर रहे हैं।
-टीआर पंवार, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed