फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुना उफान पर, दर्जनों गांवों में चार फीट तक घुसा पानी, कई एकड़ फसल हुई बर्बाद

यमुना उफान पर, दर्जनों गांवों में चार फीट तक घुसा पानी, कई एकड़ फसल हुई बर्बाद

Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
यमुना उफान पर, दर्जनों गांवों में चार फीट तक घुसा पानी, कई एकड़ फसल हुई बर्बाद
यमुना उफान पर, दर्जनों गांवों में चार फीट तक घुसा पानी, कई एकड़ फसल हुई बर्बाद
विज्ञापन

- पहाड़ी इलाके में हो रही लगातार बरसात से घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों की सांसे अटकी
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। पहाड़ी इलाके में हो रही लगातार बरसात से घाड क्षेत्र के ग्रामीणों की सांसे अटकी हुई है। बीते दिन पहाडी और मैदानी इलाकों में बरसात होने से ग्रामीणों को हल्की सी बरसात होने से भी घरों में पानी घुसने का डर सताता रहता है। एक तरफ जहां बरसात से लोगों के घरों में पानी घुसने से घरों का सामान खराब हो गया। वहीं, दर्जनों गांवों में किसानों की फसलें खराब हो गई शहजादवाला, मेघूवाला, खिल्लांवाला, चिक्कन, बलौली, उर्जनी, पंजेटों आदि दर्जनों गांवों में लगभग चार फुट तक पानी घुस गया। इससे ग्र्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बरसात से दर्जनों गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
शहजादवाला के सरपंच प्रतिनिधि विजयपाल का कहना है कि पिछले दिनों हुई बरसात ने गांव के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं और गांव के पास बन रहे पुल की निर्माण सामग्री भी बाढ के पानी में बह गई है। ग्रामीण अंकित गुप्ता, सुलेख चंद नंबरदार, रमेश, लालचंद आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा करोडों रुपये की गांट गांवों को बाढ के पानी से बचाने के लिए खर्च किए लेकिन उनका कोई फायदा नही हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
हथनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर बढा रहा है लोगों की धडकनें
मैदानी इलाकों में हो रही बरसात से यमुना नदी के जलस्तर में भी उतार चढाव जारी है। हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बीती रात एक बजे बढा था जोकि 127417 क्यूसिक दर्ज किया गया। उसके बाद यमुना का जलस्तर घटकर सुबह पांच बजे 76033 क्यूसिक पर पहुंच गया। पह़ाडी और मैदानी इलाकों और कैचमेंट एरिया में लगातर हो रही बरसात से हथनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर बढने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इस प्रकार चला हथनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर
सुबह 1 बजे.......12417 क्यूसिक
5 बजे........76033 क्यूसिक
6 बजे.....119962 क्यूसिक
7 बजे......94855 क्यूसिक
8 बजे .....83241 क्यूसिक
9 बजे.......94855 क्यूसिक
10 बजे ......118264 क्यूसिक
11 बजे ......118264 क्यूसिक
12 बजे ........94855 क्यूसिक
1 बजे ......56187 क्यूसिक
6 बजे 56183 क्यूसिक
दर्ज किया गया।
हथनीकुंड बैराज पर यमुना के पानी के उतार चढाव से निचले इलाकों के ग्रामीणों की सांसे अटकी रही। हथनीकुंड बैराज पर किसी भी विपदा से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हर समय पानी के स्तर पर नजर रखे हुए हैं और पानी के अपडेट की जानकारी उच्चाधिकारियों और निचले इलाकों में पहुंचा रहे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल का कहना है कि हथनीकुंड बैराज पर बाढ जैसी कोई स्थिति नही है और यमुना का जलस्तर भी 70000 क्यूसिक से कम चल रहा है लेकिन जिस प्रकार से पहाडी इलाकों और कैचमेट एरिया में बरसात चल रही है इससे बैराज पर जलस्तर बढने की संभावना है। बैराज पर चौबीसों घंटें कर्मचारी यमुना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फोटो नंबर- 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed