{"_id":"5b58d3804f1c1b49748b6e44","slug":"153254796314200-11-5-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 कर्मियों ने खूब बहाया पसीना 11 घंटे में तीन जगहों से पकड़े 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 कर्मियों ने खूब बहाया पसीना 11 घंटे में तीन जगहों से पकड़े 5
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
200 कर्मियों ने खूब बहाया पसीना 11 घंटे में तीन जगहों से पकड़े 58 सूअर
-सुअरों को पकड़ने के लिए बुलाई गई थी सुअर कैच्चर टीम व रेपीडेक्शन फोर्स
-सुअर कैच्चर अभियान के दौरान वाल्मीकि समुदाय ने किया थोड़ा विरोध
-अकसर आवारा सुअर बन रहे थे हादसों का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हादसों का कारण बन रहे सुअरों को पकड़ने के लिए बुधवार को नगर निगम ने सूअर कैच्चर टीम व रेपीडेएक्शन फोर्स बुलाई गई। शुरूआत सुबह छह बजे अनाज मंडी से हुई जोकि शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान 200 कर्मियों ने 11 घंटे तक खूब पसीना बहा तीन जगहों से 58 सुअर पकड़ डाले। हालांकि सुअर पकड़ने की कार्रवाई के दौरान वाल्मीकि समुदाय ने कुछ विरोध भी किया, मगर बाद में मामला शांत हो गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मेजिस्ट्रेट दर्शन सिंह, एसडीएम भारत भूषण कौशिक, नगर निगम ईओ दीपक सूरा, सीएसआई अनिल नैन, सेनेट्री इंस्पेक्टर सुमित, कर निरीक्षक हरजिंद्र छतवाल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रवेश, एएसआई सचिन, प्रदीप दहिया व एचएचओ राजबीर एवं राकेश मौजूद रहे।
बॉक्स
पंजाब से बुलाई गई थी कैच्चर टीम
सूअर को पकड़ने के लिए पंजाब से स्पेशल सूअर कैच्चर टीम बुलाई गई थी, जिसमें 30 सदस्य थे। इसके अलावा 70 कर्मी नगर निगम से थे तथा 100 रेपीडेक्स एक्शन फोर्स जिसमेें पुरुष व महिलाएं भी शामिल थी। इसके अलावा तीन छोटा हाथी टेम्पू थे, जिनमें सुअर को पकड़ ले जाया गया। वहीं सुअरों को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुअरों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा खूब छकाया। हालांकि सुअरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर नाके लगाए गए थे। मगर बावजूद इसके सूअर पकड़ से काफी दूर भागते नजर आए। यहां तक कर्मचारियों के कपड़े तक खराब हो गए।
बॉक्स
मिल्ट्री ग्रांउड में फोर्स की घेराबंदी देख लोग हुए हैरान
अनाज मंडी के बाद टीम मिल्ट्री ग्राउंड पहुंची। यहां घूम रहे सुअरों को पकड़ने के लिए फोर्स ने ग्राउंड की घेराबंदी कर दी। फोर्स को इस तरह घेराबंदी देख हर कोई हैरान और वहीं रुक गया। लोगों के जहन में यह बात थी कहीं किसी बड़े अपराधी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई है। बाद में लोगों को पता चला टीम सुअरों को पकड़ने आई है। इसी दौरान वाल्मीकि समुदाय के लोग भी पहुंच गए और सूअर को पकड़ने का विरोध करने लगे। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शांत कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन
तीन जगह सेक्टर 17, अनाज मंडी व मिल्ट्री ग्राउंड से 58 सुअरों को पकड़ा गया है। इन सुअरों को पकड़ने के लिए निगम कर्मचारियों के अलावा स्पेशल सूअर कैच्चर टीम व रेपीडेक्शन फोर्स बुलाई गई थी। क्योंकि अकसर आवारा घूम रहे सुअरों के कारण कई बार हादसा हो जाता था। इसलिए यह कार्रवाई की गई और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-दीपक सूरा, ईओ, नगर निगम, यमुनानगर।
फोटो-39 से 42 तक