फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गेहूं न लाने पर मां ने डांटा तो इकलौते बेटे ने फंदे पर लटक दी जान, मां ने मृतक के पांव पकड़कर मांगी माफी

गेहूं न लाने पर मां ने डांटा तो इकलौते बेटे ने फंदे पर लटक दी जान, मां ने मृतक के पांव पकड़कर मांगी माफी

Thu, 26 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गेहूं न लाने पर मां ने डांटा तो इकलौते बेटे ने फंदे पर लटक दी जान, मां ने मृतक के पांव पकड़कर मांगी माफी
गेहूं न लाने पर मां ने डांटा तो इकलौते बेटे ने फंदे पर लटक दी जान, मां ने मृतक के पांव पकड़कर मांगी माफी
विज्ञापन

रामपुरा कॉलोनी की घटना, घटना के समय मां-बेटी गई थी रिश्तेदारी में
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की रामपुरा कॉलोनी में गेहूं न लाने पर मां के डांटने से आहत होकर 15 वर्षीय बेटे ने फंदे लगाकर जान दे दी। किशोर से शव घर में पंखे से चुन्नी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतक की मां व बहन रिश्तेदारी में गई हुई थी। बुधवार सुबह जब मां बेटी रिश्तेदारी से लौटी तो किशोर को फंदे पर लटका देख चीखें मारकर विलाप करनी लगी। मां ने बेटे के पांव पकड़कर विलाप करते हुए माफी मांगी और ईश्वर से हाथ जोड़कर उसे जिंदा करने की प्रार्थना की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
रामपुरा कॉलोनी निवासी उषा ने बताया कि उसके इकलौता बेटा योगेश उर्फ योगी (14-15) शहर के डीएवी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर बाद जब वह स्कूल से छुट्टी करके आया तो उसने उसे बाजार से गेहूं लाने के लिए कहा, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसपर उसने उसे थोड़ा डांट दिया। इसके बाद वह अपनी छोटी बेटी के साथ अपनी बहन की बेटी के घर गांव तारणवाला चली गई। सुबह जब वे घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो योगेश पंखे से चुन्नी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से अंदर से दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर तुरंत फंदे से योगेश को उतरवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां व बेटी रोने लगी। रोते हुए मां उषा यही बोल रही थी कि उसे पता होता कि उसका बेटा उसके डांटने पर ऐसा कदम उठा लेगा तो वह बहन की बेटी के घर नहीं जाती और न ही उसे डांटती।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 34 से 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed