फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आशा ने निकाला पैदल मार्च, आज विधायक के आवास पर देंगी धरना

आशा ने निकाला पैदल मार्च, आज विधायक के आवास पर देंगी धरना

Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आशा ने निकाला पैदल मार्च, आज विधायक के आवास पर देंगी धरना
आशा वर्कर्स ने निकाला पैदल मार्च, विधायक आवास पर देंगी धरना
विज्ञापन

वार्ता में हुए समझौते का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरकार के साथ हुई बैठक में बनी सहमति को लागू न किए जाने से गुस्साई आशा वर्कर्स का आंदोलन लगातार जारी है। लगातार दूसरे दिन आशा वर्कर्स ने धरना स्पीकर आवास के पास स्थित पार्क में दिया गया। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत धरना जारी रखने का ऐलान किया है। सरस्वती कॉलोनी स्थित पार्क में एकत्रित हुई आशा वर्कर्स ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के घर के बाहर धरना दिया जाएगा। यूनियन की जिला प्रधान नीरू बाला ने कहा कि यह लड़ाई सभी को एकजुट होकर लड़नी होगी। प्रधान ने विधायक आवास के घेराव करने को भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान महीपाल, रोशन लाल, पूनम शर्मा, शालू, सुखविंद्र, सुनीता, जरीना, रानो मौजूद रही।
फोटो- 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed