फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दादूपुर हेड का पुल भी चढ़ा ओवरलोड की भेंट, पुल में आई दरार, विभाग ने आनन-फानन में कराया रिपेयर

दादूपुर हेड का पुल भी चढ़ा ओवरलोड की भेंट, पुल में आई दरार, विभाग ने आनन-फानन में कराया रिपेयर

Sat, 21 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दादूपुर हेड का पुल भी चढ़ा ओवरलोड की भेंट, पुल में आई दरार,  विभाग ने आनन-फानन में कराया रिपेयर
दादूपुर हेड का पुल भी चढ़ा ओवरलोड की भेंट, पुल में आई दरार, विभाग ने आनन-फानन में कराया रिपेयर
विज्ञापन

-भारी वाहनों के कारण पुल की खस्ता हुई हालत, पाबंदी के बाद भी गुजर रहे भारी वाहन
अमर उजाला ब्यूूरो
छछरौली। दादुपुर हेड का पुल आख़िरकार ओवरलोड की भेंट चढ़ गया। यहां से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की वजह से पुल में दरार आ गई है, जिसके बाद सिंचाई विभाग ने आनन-फानन में पुल को रिपेयर करा दिया। रमन, रामकुमार, सतपाल, लज्जाराम, मामचंद, दिनेश, विकास व हरप्रीत ने बताया कि जब से जिले में खनन का कार्य खुला है तब से दिन-रात दादूपुर पुल से भारी मात्रा में ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। जिसके बारे में लोगों में पहले ही इस बात का डर बना हुआ था कि इन वाहनों की वजह से एक दिन पुल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
बॉक्स
10 किलोमीटर का काटना पड़ेगा चक्कर
बता दें कि छछरौली जाने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ साल और पुल को इस्तेमाल करना है तो सिंचाई विभाग को पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण रुप से रोक लगानी होगी। क्योंकि भारी वाहनों की मार झेलने की वजह से पुल खस्ता हाल हो गया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुल पुराना होने की वजह से कमजोर हो गया है, इसलिए पुल की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू करवा दिया गया है। पुल की मरम्मत तक केवल नॉर्मल व्हीकल ही पुल से गुजर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, एक्सईएन, दादूपुर सब डिवीजन।
फोटो- 43 से 45 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed