फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पांच रैलियां कर प्रधानमंत्री का किया जाएगा धन्यवाद: धनखड़

पांच रैलियां कर प्रधानमंत्री का किया जाएगा धन्यवाद: धनखड़

Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पांच रैलियां कर प्रधानमंत्री का किया जाएगा धन्यवाद: धनखड़
धनखड़ ने मोदी की छाती बताई 36 ईंच
विज्ञापन

पंचायत भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में फिसली कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की जुबान
बाद में सुधारी गलती, कहा- पांच रैलियां कर प्रधानमंत्री का किया जाएगा धन्यवाद: धनखड़

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की जुबान शुक्रवार को एक बार फिर फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री के सीने को 36 इंच का बता दिया। फिर जब समझ में आया तो गलती सुधारी। इसके बाद अपने आप को सलमान खान का दर्जा देने लग गए। उन्होंने कहा कि सलमान खान का कुर्ता उतरता है तो एक करोड़ कमाता है, लेकिन जब मैंने कुर्ता उतारा था तो किसानों को 3300 करोड़ का लाभ हुआ था।
कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री स्थानीय पंचायत भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की फसलों के दाम बढ़ाकर किसानों के हित में सराहनीय कार्य किया है। इसी लिए 22 जुलाई को शाहबाद अनाज मंडी में सूरजमुखी व धान किसान रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया जाएगा। कार्यकर्ता इस रैली के बारे में प्रचार करें और भारी संख्या में किसानों को लेकर शाहबाद रैली में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में नरेंद्र मोदी के सम्मान में चार धन्यवाद रैलियां की जा रही है। 21 जुलाई को महेन्द्रगढ़ सब्जी मंडी में बाजरा किसान धन्यवाद रैली, 22 जुलाई को शाहबाद अनाज मंडी में सूरजमुखी व धान किसान रैली, 29 जुलाई को घरौंडा में तथा 5 अगस्त को बरवाला में कपास धन्यवाद रैली का आयोजन किया जा रहा है। इन रैलियों में लाखों की संख्या में किसान इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री का फसलों के दाम बढ़ाने के लिए धन्यवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों को 1500 करोड़ का फायदा : उन्होंने कहा कि अकेले हरियाणा प्रदेश में किसानों को 1500 करोड़ रुपये अतिरिक्त लाभ सहित फसलों के दाम के रूप में मिलेंगे। धान की फसल आगामी तीन महीनों में 1200 करोड़ रुपये किसानों को लाभ सहित दाम के रूप में मिलेंगे।
लाभ का फार्मूला तय किया : उन्होंने कहा कि अब किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने का फार्मूला तय हो गया है। यदि किसी फसल का लागत मूल्य एक हजार रुपये है तो किसानों को फसल का दाम 1500 रुपये मिलेगा, 1200 है तो दाम 1800 रुपये मिलेगा, यदि लागत मूल्य 1500 रुपये है तो किसानों को दाम 2000 रुपये मिलेगा और यदि फसल का लागत मूल्य 2000 रुपये है तो किसान का उस फसल का दमा 3000 रुपये मिलेगा।
ये रहे मौजूद : इस दौरान विधानसभा स्पीकर कंवर पाल, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह खदरी, जिला परिषद की अध्यक्षा रेणू बाला आदि मौजूद रहे।

मीडिया को बाहर भेजा : जब वे प्रधानमंत्री के सीने की बात कर रहे थे तो यह सारी बातें मीडिया के कैमरों में कैद हो गई। जिस पर उन्होंने मीडियाकर्मियों को बाहर जाने को कह दिया। बाद में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को सलाह दी कि यह बात चलाना चैनल को शोभा नहीं देगा।

फोटो नंबर 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed