फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टूटा सब्र का बांध, समस्या का हल नहीं हुआ तो किया रेलवे रोड जाम, महिलाओं ने फोड़े खाली मटके

टूटा सब्र का बांध, समस्या का हल नहीं हुआ तो किया रेलवे रोड जाम, महिलाओं ने फोड़े खाली मटके

Mon, 16 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
टूटा सब्र का बांध, समस्या का हल नहीं हुआ तो किया रेलवे रोड जाम, महिलाओं ने फोड़े खाली मटके
टूटा सब्र का बांध, लोगों ने किया रेलवे रोड जाम, महिलाओं ने फोड़े खाली मटके
विज्ञापन

- कॉलोनी के लोगों ने 15 दिन पहले दिया था पानी की समस्या और अतिक्रमण का समाधान करने अल्टीमेटम
-ग्रीन पार्क व रामपुरा कॉलोनी की मुख्य गली के बाहर दुकानदारों का अतिक्रमण
-कॉलोनीवासी बोले, अगर अब समाधान नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। 15 दिन का अल्टीमेटम देने के बाद पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए ग्रीन पार्क फेस वन व टू तथा रामपुरा कॉलोनी के पुरुष व महिलाएं खाली मटके लेकर घरों से बाहर आ गए। और एकजुट हो कॉलोनी की मेन गली से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड की ओर चल पड़े। वहीं नारेबाजी की आवाज सुन घरों में बैठे लोग भी बाहर आ गए और उन्हें इस तरह हाथों में खाली मटके लेकर प्रदर्शन करते देखकर दंग रह गए। इतना ही नहीं गुस्साए लोग अपने साथ जेसीबी भी साथ लेकर आए थे। ताकि रामपुरा व ग्रीन पार्क की तरफ जाने वाले रास्ते में दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को हटवाया जा सके।
रेलवे रोड पर आकर फोड़े मटके : कालोनीवासियों ने रेलवे रोड पर पहुंचकर जाम लगा दिया। 20 मिनट तक दोनों छोर का ट्रैफिक रुका रहा। लोगों ने अपनी भड़ास निकालने के लिए जमकर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को कोसा। वहीं हाथों में थामे हुए खाली मटकों को महिलाओं ने बीच सड़क फोड़ दिए। उधर रोड जाम होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ वाहन चालकों ने शॉर्टकट मारने की कोशिश भी की, मगर जाम लगा रहे लोगों ने उन्हें रोक दिया। 20 मिनट तक रोष प्रदर्शन के बाद कॉलोनीवासी यह कहकर लौट गए कि उनकी पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वे अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करेंगे और मटके फोड़ेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत : राजेंद्र भाटिया, नरेश नागपाल, देवेंद्र पुरी, एसपी सैनी, बलदेव, सतपाल सचदेवा, अरुण कपिल, नरेंद्र, नरेश व पुष्पेंद्र का कहना है कि पानी की समस्या पांच माह से चली आ रही है। जिसके बारे में एक्सईएन, एसडीओ व जेई को भी शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक हल नहीं निकला। जबकि समस्या के बारे में कई शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। निधि, अनीता ओबराय, अल्का मेहता, उषा, नीलम नागपाल, कमलेश सैनी व अंजू ने बताया कि पानी की समस्या के बारे में 15 दिन पहले भी अधिकारियों को अवगत करवा चुुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समस्या ये भी : लोगों ने कहा रेलवे रोड से ग्रीन पार्क व रामपुरा की तरफ आने वाले रास्ते पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। कार सर्विस व गैरेज होने के कारण दुकानदार सड़क पर ही रिपेयर का काम शुरू कर देते हैं। ऐसे में 60 फीट चौड़ी सड़क 15 फीट रह जाती है। जिसके चलते आवाजाही रुक जाती है। स्कूली बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


ग्राउंड फ्लोर पर तो पानी पहुंच रहा है। कुछ जगहों पर ऊपरी मंजिल में पानी पहुंचने की दिक्कत हो रही है। ग्रीन पार्क में नया ट्यूबवेल लगाया जाना है जोकि इसी हफ्ते में लग जाएगा। ट्यूबवेल लगाने के लिए पहले जगह नहीं मिल रही थी। कमेटी से लेटर आने के बाद जगह मिल चुकी है एक या दो दिन में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू जो जाएगा।
-अरविंद रोहिल्ला, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ

फोटो-2 से 6 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed