{"_id":"5b4a4bc04f1c1bc6508b4a75","slug":"1531595709850-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी की 50 फीसदी सीटें खाली, कॉलेजों में सोमवार से लगेंगी क्लासें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी की 50 फीसदी सीटें खाली, कॉलेजों में सोमवार से लगेंगी क्लासें
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
यूजी की 50 फीसदी सीटें खाली, कल से लगेंगी क्लासें
पिछले साल की तरह उच्चतर शिक्षा विभाग को कहना पड़ेगा पहले आओ पहले पाओ
यमुनानगर। कॉलेजों में सेकेंड मेरिट लिस्ट के एडमिशन खत्म हो गए हैं, लेकिन शहर के अधिकतर कॉलेजों में यूजी कोर्सों के लिए 50 फीसदी सीटें अभी भी खाली पड़ी है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में रुझान कम दिखाई दे रहा है। अब उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी, एडिड व सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों के लिए लेटर जारी कर 16 जुलाई को वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके लिए सभी बच्चों को अपने मनचाहे कॉलेज में 9 बजे पहुंचना होगा। जिन बच्चों के दस्तावेज सत्यापित हो चुके हैं या जिन बच्चों ने दस्तावेज सत्यापित करवाने हैं। उनकी फीस भी 16 जुलाई को ही जमा करवानी हैं। इसलिए जो विद्यार्थी जिस कॉलेज विशेष में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। पिछली बार भी स्थिति ऐसी ही बन गई थी। बाद में उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से अंतिम समय में पहले आओ पहले पाओ स्कीम लानी पड़ी थी। तब जाकर कॉलेजों में एडमिशन पूरे हुए थे। वहीं कॉलेजों को सोमवार से क्लासें शुरू करने को भी कहा गया है। पीजी कोर्सों में एडमिशन बारे कोई भी गाइडलाइन जारी नही की गई है।
फोटो नंबर