फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 पशु डेयरियों पर चला नगर निगम का हथोड़ा, 16 पशु जब्त कर आठ डेयरी संचालकों के काटे चालान, सचिवालय पहुंच जताया विरोध

30 पशु डेयरियों पर चला नगर निगम का हथोड़ा, 16 पशु जब्त कर आठ डेयरी संचालकों के काटे चालान, सचिवालय पहुंच जताया विरोध

Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
30 पशु डेयरियों पर चला नगर निगम का हथोड़ा, 16 पशु जब्त कर आठ डेयरी संचालकों के काटे चालान, सचिवालय पहुंच जताया विरोध
30 पशु डेयरियों पर चला नगर निगम का हथोड़ा, 16 पशु जब्त, आठ डेयरी संचालकों के काटे चालान
विज्ञापन

- विरोध में लघु सचिवालय पहुंची डेयरी संचालक, डीसी को शिकायत देकर स्वयं शिफ्ट होने का मांगा टाइम
- डीसी बोले, पहले ही कई बार नोटिस दे चुके, अब तो कार्रवाई ही होगी
- कॉलोनियों में गंदगी फैलाने पर काटे डेयरी संचालकों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में रिहायशी क्षेत्रों में चल रही पशु डेयरियों पर नगर निगम का फिर हथोड़ा चला। डेढ़ माह में हुई चौथी कार्रवाई में नगर निगम ने शुक्रवार को 33 डेयरियों पर कार्रवाई की। टीम ने 16 पशुओं को जब्त कर डेयरियों में बनाए गए बांधने के स्थानों को हथोड़ों से तोड़ डाला। नगर निगम ने कॉलोनियों में गंदगी फैलाने वाले आठ डेयरी संचालकों के भी चालान किए। इस कार्रवाई का कुछ डेयरी संचालकों ने विरोध भी किया। लेकिन पुलिस बल के साथ आई नगर निगम की टीम के आगे उनकी एक न चल पाई। इसके बाद कुछ डेयरी संचालक लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी से मिलकर डेयरी शिफ्ट करने का समय मांगा।
बॉक्स
सबसे पहले पुराना हमीदा में पहुंची टीम, डेयरी संचालकों में हडकंप :
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार दर्शन सिंह व मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में नगर निगम टीम सबसे पहले पुराना हमीदा में पहुंची। टीम ने यहां रिहायशी क्षेत्र में चल रही पशु डेयरियों पर कार्रवाई की। निगम की इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ डेयरी संचालकों ने पशुओं को कमरे में बांधकर बाहर से ताला लगाकर चले गए। कर्मचारियों ने ताले तोड़कर पशु बाहर निकाले और उन्हें नगर निगम के वाहन में लोड करके स्टोर में ले गए। कुछ डेयरी संचालकों ने स्वयं डेयरी को शिफ्ट करने के लिए टाइम मांगा। लेकिन सीएसआई अनिल नैन का कहना था कि निगम की ओर से उन्हे कई बार नोटिस दिया गया है। अब तक शिफ्ट न होने पर यह कार्रवाई की गई। उनका कहना था कि जब तक शहर से हर डेयरी शिफ्ट नहीं होती, तब तक उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
इन कॉलोनियों में हुई कार्रवाई :
निगम की ओर से सबसे पहले पुराना हमीदा में कार्रवाई की गई। इसके बाद जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर, इंदिरा गार्डन, शिवपुरी बी सहित कई कालोनियों में कार्रवाई की गई। निगम टीम ने इस दौरान पशुओं को जब्त कर डेयरियों में बने उनके बांधने के स्थानों को हथोड़े से तोड़ दिया गया। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को 30 डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए 16 पशुओं को जब्त किया। कॉलोनियों में गंदगी फैलाने वाले आठ डेयरी संचालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कार्रवाई के विरोध में डीसी से मिलने पहुंचे डेयरी संचालक :
नगर निगम की कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी को लिखित में शिकायत देकर कालोनियों से पशु डेयरी शिफ्ट करने के थोड़ा समय ओर देने व डेयरी कॉम्पलेक्स में सुविधाएं देने की मांग की। गांव कांसापुर निवासी गोपाल, राकेश, प्रेम, अमृतपाल, जगदीश ने बताया कि लगभग डेढ महीने पहले नगर निगम की तरफ से ही शिफ्ट होने के नोटिस दिए गए थे। लेकिन डेयरी काम्पलेक्स कॉलोनी से बहुत दूर है और वहां पर कोई सुविधाएं भी नहीं। अभी तक उन्हें प्रशासन की तरफ से भी कोई प्लाट अलॉट नहीं किया गया। पहले प्लाट दिए जाए, उसके बाद वह अपनी डेयरी को तबदील करेंगे। कुछ छोटे डेयरी संचालक है जो कि दो चार पशु रख कर अपने घर का गुजारा कर रहे है। उनके लिए तुरंत डेयरी बदलना बहुत मुश्किल है। डीसी ने उन्हें कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें पहले ही नोटिस दिया गया है। डेयरी में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्लाट डेयरी संचालक को स्वयं लेना है।
बॉक्स
270 डेयरियां को शिफ्ट करने के लिए किया गया है चिन्हित :
डेयरियां शिफ्ट करने के लिए कैल, दड़वा, रायपुर व औरंगाबाद में डेयरी कांप्लेक्स बनाए गए हैं। ज्यादातर कांप्लेक्सों में डेयरी मालिक अव्यवस्थाओं की बात कह रहे हैं। कैल में 150, दड़बा में 206, रायपुर में 116 व औरंगाबाद में 102 डेयरियां शिफ्ट करने की योजना है। हालांकि सर्वे के दौरान अभी निगम को 270 डेयरियां ही चिन्हित हो पाई हैं। जिन्हें नगर निगम प्रशासन की ओर से नोटिस दिए गए थे, लेकिन अधिकतर डेयरियां शहर के रिहायशी क्षेत्रों में ही चल रही है। जिन्हें अब शिफ्ट किया जा रहा है।

वर्जन
शहर से डेयरी शिफ्ट करने नगर निगम कई साल से डेयरी संचालकों को नोटिस देता रहा, लेकिन किसी ने डेयरी शिफ्ट नहीं की। डीसी के आदेशों पर यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शुक्रवार को शहर की कई कॉलोनियों में 30 डेयरियों पर कार्रवाई की गई। 16 पशु जब्त किए गए। साथ ही कॉलोनियों में गंदगी फैलाने पर आठ संचालकों के चालान किए गए है। जब तक शहर से डेयरियां शिफ्ट नहीं हो जाती, नगर निगम की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
- अनिल नैन, सीएसआई, नगर निगम।
फोटो : 22, 23 व 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed