फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   समय पर रोडवेज नहीं आने पर स्टूडेंट्स ने लगाया जाम

समय पर रोडवेज नहीं आने पर स्टूडेंट्स ने लगाया जाम

Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
समय पर रोडवेज नहीं आने पर स्टूडेंट्स ने लगाया जाम
समय पर बसें नहीं आने पर स्टूडेंट्स ने लगाया जाम
विज्ञापन

बिलासपुर। रोडवेज की बसें समय पर नहीं आने से परेशान छात्रों ने रणजीतपुर बस स्टैंड पर जाम लगाकर रोष प्रकट किया। वीरवार को रोडवेज की कार्यशैली से खफा दर्जनों छात्रों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए छात्रों ने सुबह 8 बजे रणजीतपुर बस अड्डे पर जाम लगा दिया व बसों को रोक लिया। छात्रों के अभिभावक भी उनके समर्थन में आ गए। छात्रों ने करीब दो घंटे बसों को रोके रखा और रोडवेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर क्षेत्र में पहले से ही बाढ़ राहत के लिए गश्त कर रहे एसएचओ गुरमेल सिंह व एसए सुरेन्द्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे छात्रों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
ये है समस्या : छात्र विशाल, रोहित, अंकित कुमार, संजीव कुमार, मोहित, रोहित, दिनेश, विशाल ने बताया कि वे रोजाना रणजीतपुर के आस पास के क्षेत्र से रोडवेज की बसों से प्रतिदिन बिलासपुर, यमुनानगर स्थित सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व कालेज में पढ़ाई करने के लिए जाते है। उनके बस पास भी बने हुए है। परंतु उन्हें रणजीतपुर से समय पर बस नही मिलती। छात्रों का कहना था कि बसों को कोई निर्धारित समय नही है। स्टाफ सदस्य अपनी मनमानी कर बसों को चला रहे है। छात्र घंटों बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं, जिससे वे समय पर अपने अपने शिक्षण संस्थानों में नही पहुंच पाते। जिसके कारण उनकी पढ़ाई बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

दोनों तरफ लग गई लाइनें : जाम लगने से बिलासपुर रणजीतपुर मार्ग पर दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। छात्रों की समस्या सुनकर एसएचओ गुरमेल सिंह ने जीएम रोडवेज से बात करनी चाही, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। बाद में रोडवेज इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को आश्वासन दिया कि बसें सही समय पर चलाई जाएंगी और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उनकी मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया गया था। रोडवेज अधिकारियों से बात की गई है। इस रूट पर अब टाइम टेबल के अनुसार ही बसों के संचालक का आश्वासन दिया गया है।
-गुरमेल सिंह, एसएचओ, बिलासपुर थाना
फोटो नंबर 9, 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed