{"_id":"5b3d204a4f1c1bc2248b4950","slug":"153073261713-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक केंद्र का निर्माणाधीन लेंटर गिरने से शटरिंग के नीचे दबे चार मजदूर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक केंद्र का निर्माणाधीन लेंटर गिरने से शटरिंग के नीचे दबे चार मजदूर, गंभीर
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक केंद्र का निर्माणाधीन लेंटर गिरने से शटरिंग के नीचे चार मजदूर दबे, गंभीर
हरनौली गांव में दस लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र पर डाला जा रहा था लेंटर
रात को हुई बारिश में मिट्टी में नमी होने से बल्लियां धंसने से गिरा लेंटर व शटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर (यमुनानगर)। खंड के गांव हरनौली में दस लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। जिसमें शटरिंग के नीचे दबने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रात को हुई बारिश में सामुदायिक केंद्र के अंदर पड़ी मिट्टी में नमी हो गई। इससे शटरिंग के नीचे लगाई गई बल्लियां धंस गई। जिससे लेंटर गिर गया। कुछ माह पूर्व स्पीकर कंवरपाल ने सामुदायिक भवन बनाने के लिए दस लाख ग्रांट देने की घोषणा की थी। ग्रांट मंजूर होने के बाद करीब एक माह पहले पंचायत ने शिव मंदिर में सामुदायिक भवन बनाने का निर्णय लिया। जिसका काम शुरू हुआ था।
सामुदायिक भवन बनाने का ठेका ठेकेदार नसीम को दिया था। पिलर खड़े होने के बाद बुधवार को लेंटर डाला जाना था। बुधवार दोपहर लेंटर डालने का काम शुरू हुआ। जैसे ही कुछ हिस्से में लेंटर डालने का काम शुरू हुआ ही था कि किसी ने शटरिंग के नीचे लगी लकड़ी की बल्ली के नीचे से मिट्टी खिसकी देखी। तभी लेंटर के ऊपर चढ़ रहे ठेकेदार मामली निवासी नसीम, मजदूर रवि व हरनौली निवासी तेलूराम व एक अन्य मजदूर बल्ली ठीक करने के लिए नीचे उतर आए। वे बल्ली ठीक कर ही रहे थे कि अचानक सारी शटरिंग व जाल नीचे गिर गया। जितने हिस्से पर लेंटर डाला था वो भी नीचे गिर गया। लोहे की शटरिंग ऊपर गिरने से नसीम, रवि, तेलूराम व एक अन्य मजदूर नीचे दब गए। उन्हें गंभीर चोट लगी। लोगों ने तीनों घायलों को शटरिंग के नीचे से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ठेकेदार नसीम को गाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि रवि व तेलूराम की हड्डियों में फ्रैक्चर आने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। लेंटर गिरने का कारण बरसात से बल्लियों के नीचे लगी मिट्टी पानी गिरने से बैठना बताया जा रहा है।
निम्नस्तर की सामग्री का आरोप : वहीं मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण में निम्नस्तर की सामग्री की प्रयोग में किए जाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी अधिकारी काम का निरीक्षण करने नहीं आते और ठेकेदार व मिस्त्री अपनी मनमर्जी से काम कर रहे थे। अधिकारियों की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। अगर समय-समय पर काम का निरीक्षण किया जाता तो इस तरह का हादसा होने से बच सकता था।
विज्ञापन
गांव के सरपंच ठाठ सिंह का कहना है कि रात को तेज बरसात हुई थी। जिसके कारण सामुदायिक भवन के आसपास की मिट्टी में नमी थी। लेंटर का दबाव पड़ने से मिट्टी बैठ गई जिस वजह से हादसा हुआ। ठेकेदार व दो मजदूरों को चोट लगी है। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
फोटो : 12 से 14