फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एंट्री गेट पर बस अड़ाकर डेढ़ घंटे तक आवागमन किया ब्लॉक, किसी ने बाहर से पकड़ी तो कइयों की छूटी बस

एंट्री गेट पर बस अड़ाकर डेढ़ घंटे तक आवागमन किया ब्लॉक, किसी ने बाहर से पकड़ी तो कइयों की छूटी बस

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एंट्री गेट पर बस अड़ाकर डेढ़ घंटे तक आवागमन किया ब्लॉक, किसी ने बाहर से पकड़ी तो कइयों की छूटी बस
एंट्री गेट पर बस अड़ाकर डेढ़ घंटे तक आवागमन किया ब्लॉक
विज्ञापन

परिवहन महानिदेशक द्वारा प्रदेश में अनुबंध पर रखे 425 चालकों को हटाने का पत्र जारी करने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा
हरियाणा संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सर्वकर्मचारी संघ व महासंघ ने किया प्रदर्शन
20 बसों ने बाहर से ही उतारे व बैठाए यात्री, बस स्टैंड के अंदर बसें न आने पर असमंजस में रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
परिवहन महानिदेशक की ओर से प्रदेश में अनुबंध पर रखे 425 चालकों को हटाने का पत्र जारी करने पर रविवार को रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। हरियाणा संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सर्वकर्मचारी संघ व महासंघ से जुड़े कर्मियों ने सुबह दस बजे बस स्टैंड गेट पर बस अड़ा दी और दरी बिछाकर नारेबाजी शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक किसी बस को स्टैंड के एंट्री गेट से न अंदर आने दिया और न बाहर जाने दिया। हालांकि बस स्टैंड के अंदर फंसी बसों को एग्जिट गेट से निकाल लिया गया। वहीं, यमुनानगर डिपो सहित अन्य डिपो की सभी बसें बाहर से ही चलती रहीं, किंतु इस बीच बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में घंटेभर यात्री असमंजस में पड़े रहे। कई ने इंक्वायरी से पता कर बस स्टैंड के बाहर से बसें पकड़ी वहीं, काफी यात्रियों की बसें छूट गईं तो कुछ चक्का जाम समझकर लौट गए।

20 बसें हुईं प्रभावित
यमुनानगर बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने सुबह 10 से 11:30 बजे तक बसों को अंदर व बाहर आने-जाने नहीं दिया। इस बीच यमुनानगर डिपो से दो नारायणगढ़, दो दिल्ली, दो चंडीगढ़, दौ पौंटा साहिब सहित छोटे रूट की 15 बसें चलती हैं वहीं, पांच बस अन्य डिपो की आती हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट बसों व वाहनों की हुई चांदी
बस स्टैंड पर बसें न मिलने पर काफी संख्या में यात्री गंतव्य पर जल्दी पहुंचने के लिए कमानी चौक से प्राइवेट बसों व वाहनों का सहारा लेते नजर आए। निजी बसों व मैक्सी कैब चालक भी इस अवसर को खूब भुनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
चंडीगढ़ जाने वाली दो बसें छूटी, अब तीसरी का इंतजार:
चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर बच्ची समेत पहुंची रश्मि ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ जाना है। यहां आकर बस का काफी देर इंतजार करने पर पता चला बसें अंदर नहीं आ रही हैं, जबकि बाहर से ही चल रही हैं। इसी बीच चंडीगढ़ जाने वाली दो बसे छूट गईं, अब वह 12:30 बजे आने वाली बस के इंतजार कर रही हैं।
-
एक तो गई अब दूसरी भी न छूटे, बाहर जाकर पकड़ेंगे बस: बस स्टैंड पर पहुंचे रविंद्र ने कहा कि उन्हें परिवार सहित दिल्ली में रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में पहुंचना है। 20 मिनट बस स्टैंड पर सामान लेकर बैठे थे, बस टाइम पर नहीं आई तो इंक्वायरी से पता चला कि बाहर से बस चल रही है। एक बस छूट जाने के बाद अब वह दूसरी बस पकडने के लिए बस स्टैंड के बाहर जा रहे हैं।
----
पौंटा साहिब के लिए जाना था, आधे घंटे से यहीं हैं खड़ें: बस स्टैंड के बाहर बस का इंतजार कर रहे प्रदीप, राजकुमार ने कहा कि उन्हें पौंटा साहिब जाना था, लेकिन करीब आधे घंटे से यही खड़े हैं। बस नहीं मिल पाई है। सोचा था छुट्टी को एंज्वाय करेंगे, लेकिन बस के इंतजार में सारा मचा किरकिरा हो गया है।
----
बॉक्स
नौकरी छीनना सरकार की तानाशाही
सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान रतन सिंह कलानौर ने कहा कि 2016 में जब विभाग चालकों की कमी से जूझ रहा था और डिपो में काफी संख्या में बसें खड़ी थीं। उस समय 425 चालकों की भर्ती की गई, अब दो वर्ष से ज्यादा बीतने पर नौकरी छीनना सरकार की तानाशाही है। इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है।

अभी सिर्फ एक ट्रेलर मात्र
महासंघ के जिला प्रधान वरयाम सिंह सैनी ने कहा अभी सिर्फ एक ट्रेलर मात्र है। अगर 425 चालकों को हटाए जाने के आदेश वापस लेने में जरा-भी विलंब किया तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम होने में देरी नहीं लगेगी। आज के विरोध प्रदर्शन में मंच संचालन सचिव नंदलाल और ईश्वर ने किया। मौके पर देवी सिंह, राजवीर, महीपाल, रामपाल, कंवरपाल, पवन, जसवीर, प्रवेश कुमार मौजूद रहे।


जिस दिन किसी डिपो पर चालकों को हटाया, वहीं होगा चक्का जाम: आल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के स्टेट प्रधान हरिनारायण शर्मा ने कहा कि एक माह पहले सरकार को नोटिस दिया गया था कि जिस दिन किसी डिपो पर इन चालकों को हटाया जाएगा, वहीं पूर्ण रूप से चक्का जाम कर दिया जाएगा। चूंकि अभी किसी डिपो पर चालक ज्यादा नहीं है, बल्कि रोडवेज को चालकों की जरूरत हैं।


डिपो पर अनुबंध पर 11 चालक हैं, जिन्हें अभी हटाया नहीं गया है। प्रदर्शन की वजह से कोई खास दिक्कत नहीं हुई। यात्रियों को अनाउंसमेंट करके बताया जा रहा था कि बसें बाहर से मिलेगी। इस बारे में हेडऑफिस जानकारी भिजवा दी है।
-रविंद्र पाठक, रोडवेज जीएम
फोटो-12 से 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed