फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बूंदा-बांदी के बाद मौसम दिनभर रहा सुहावना

बूंदा-बांदी के बाद मौसम दिनभर रहा सुहावना

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बूंदा-बांदी के बाद मौसम दिनभर रहा सुहावना
बूंदाबांदी के बाद मौसम दिनभर रहा सुहावना, अगले 48 घंटे में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

यमुनानगर।
जिले में रविवार को बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहावना रहा। अलसुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिन में तीन बार बूंदाबांदी हुई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 38 डिग्री हो गया। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दोपहर बाद हुई। कुल मिलाकर तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानि मंगलवार तक तेज आंधी व बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही अलर्ट रहने को कहा गया है।


आंधी आने पर बरतें सावधानी
-आंधी-तूफान के हालात में घर से बाहर बिल्कुल न निकलें।
-रास्ते में फंस गये हैं तो आसपास किसी पक्के में मकान में शरण लें।
-पेड़ या टिन शेड के नीचे बिलकुल न खड़े हों।
-रास्ते में अगर मौसम खराब हो गया है तो आंधी रुकने का इंतजार करें।
-ऐसी जगह न खड़े हों जहां पर बिजली का खंबा हो या तार हों।
-घर में टॉर्च और जरूरी सामान पास में रखें।

प्रशासन की ओर से अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से बिजली विभाग, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। वहीं डीएफओ ने अपने तमाम अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि वे बिना अनुमति के अपना स्टेशन न छोड़े और किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत मैसेज करें।
विज्ञापन

फोटो: 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed