फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जिले को मिलीं 25 व्यायामशालाएं, स्पीकर ने अपने गांव में किया उद्घाटन

जिले को मिलीं 25 व्यायामशालाएं, स्पीकर ने अपने गांव में किया उद्घाटन

Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले को मिलीं 25 व्यायामशालाएं, स्पीकर ने अपने गांव में किया उद्घाटन
जिले को मिलीं 21 पार्क कम व्यायामशालाएं, स्पीकर ने अपने गांव में किया उद्घाटन
विज्ञापन

सीएम खट्टर ने वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने को दिया तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीएम मनोहरलाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में 309 व्यायामशालाएं लोकार्पित करके ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने को तोहफा दिया है। जिले में भी इसके तहत 21 पार्क-कम-व्यायामशालाएं मिलीं है। विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने अपने गांव बहादुरपुर में पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन, खंड जगाधरी के गांव हरीपुर काम्बोयान में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 32 लाख की लागत से बनाए गए पार्क-कम-व्यायामशाला, खंड सरस्वती नगर के गांव महमूदपुर में रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने तथा खण्ड सढौरा के गांव फिरोजपुर राईयां में साढौरा के विधायक बलवंत सिंह ने पार्क-कम- व्यायामशालाओं का उदघाटन किया। इसी प्रकार रादौर खंड के गांव टोपराकलां में एडीसी केके भादू ने, गांव बैंडी में एसडीएम रादौर डॉ. पूजा भारती ने, गांव संधाली में चेयर पर्सन समाज कल्याण बोर्ड रोजी आनंद मलिक ने, गांव बकाना में चेयरमैन पंचायत समिति रादौर ने, गांव धोलरा में बीडीपीओ रादोर ने, खंड साढौरा के गांव कनीपला में एसडीएम बिलासपुर नवीन आहूजा ने, गांव तेवर में चेयरमैन पंचायत समिति सढौरा ने, खंड बिलासपुर के गांव छल्लोर में अध्यक्षा जिला परिषद रेनू बाला ने, गांव रामपुर हेडीयान में चेयरमैन पंचायत समिति बिलासपुर ने, गांव पैसंल चेयरमैन आयुष विभाग ऋषि पाल सैनी ने, गांव रामखेड़ी में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज यमुनानगर ने, गांव महमूदपुर में चेयरमैन भारतीय चिकित्सा परिषद ऋषि राज वशिष्ठ ने, खंड सरस्वती नगर के गांव गुगलों में जिला राजस्व अधिकारी हरिओम बिश्रोई ने, गांव मसाना जटान में चेयरमैन हरकोफैड रामेश्वर चौहान ने, गांव साहबपुरा में चेयरमैन पंचायत समिति सरस्वती नगर ने, खंड छछरौली के गांव फतेहगढ़ में नगराधीश यमुनानगर भारत भूषण कौशिक ने, खंड खिजराबाद के गांव बेगमपुर में जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी यमुनानगर ने, खंड जगाधरी के भोजपुर में चेयरमैन पंचायत समिति छछरौली ने, गांव सुघ में उपमंडल अधिकारी (ना) जगाधरी ने, पाजूपुर में चेयरमैन पंचायत समिति जगाधरी नें पार्क -कम-व्यायामशाला का उद्घाटन किया। मौके पर खिजराबाद के बीडीपीओ राजकुमार, सरपंच बृजपाल, आयुष विभाग के डॉ. शिव कुमार सैनी, जिला सूचना एंव जनसंपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-25 व 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed