फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सीएचसी-पीएचसी पर आईएमए नहीं देगी सेवाएं, हालात से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सीएचसी-पीएचसी पर आईएमए नहीं देगी सेवाएं, हालात से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी-पीएचसी पर आईएमए नहीं देगी सेवाएं, हालात से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
सीएचसी-पीएचसी पर आईएमए नहीं देगी सेवाएं, हालात से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

पीएम मोदी की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से आईएमए ने खींचा हाथ
हर माह आईएमए के 10 निजी डॉक्टर अपनी ओपीडी छोड़ करते 150 गर्भवतियों की जांच
गर्भवती महिलाओं की जांच हेतू सीएमओ ने लगाई गायनो स्पेशलिस्ट की ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
पीएम मोदी की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से आईएमए ने हाथ खींच लिया है। इस महीने की नौ तारीख को पीएचसी-सीएचसी पर आईएमए के निजी डॉक्टरों द्वारा गर्भवति महिलाओं की जांच नहीं करेंगे। इस फैसले से पीएचसी-सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गर्भवतर महिलाओं की जांच के लिए गायनी स्पेशलिस्ट व मोक ट्रेंड सहित सीएचसी-पीएचसी पर लैब में विभिन्न टेस्ट लेने वाले स्टाफ को अलर्ट कर दिया है।
बॉक्स:
ये है स्थिति
जिले में छह पीएचसी व 13 सीएचसी हैं। इन पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नौ जून 2016 से आईएमए के निजी डॉक्टर अपने केंद्रों की ओपीडी छोड़ गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए सेवाएं दे रहे हैं। हर माह नौ तारीख को डॉक्टर ये सेवाएं देते हैं। इसके तहत जिले में करीब 10 निजी डॉक्टर हर माह नौ तारीख को पीएचसी-सीएचसी पर करीब 150 गर्भवती महिलाओं की जांच करते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स:
अपनी ओपीडी व भर्ती पेशेंट्स छोड़ देते हैं सेवाएं-
आईएमए के प्रधान डीके सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों के फर्जीवाड़े का जिक्र करते हुए उन्हें फार्मास्यूटिकल कंपनियों को प्रमोट करने के लिए विदेशी अधिवेशनों में भाग लेने की सलाह दी थी। जब तक पीएम मोदी अपने द्वारा की गई टिप्पणी को वापस नहीं लेते हैं, तब तक आईएमए से जुड़े डॉक्टर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी-पीएचसी पर दी जाने वाली सेवाएं बंद रखेंगे। आईएमए के डॉक्टर अपने केंद्रों की ओपीडी व भर्ती पेशेंट्स को छोड़ यह सेवाएं जारी रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गायनो स्पेशलिस्ट व स्टाफ को अलर्ट किया
सीएमओ कुलदीप सिंह ने कहा कि नौ मई को सीएचसी-पीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए गायनी स्पेशलिस्ट व मोक ट्रेंड की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी पर लैब में विभिन्न टेस्ट करने वाले स्टाफ को भी अलर्ट रखने के निर्देश दिए हैं। इस दिन गर्भवती महिलाओं की जांच में कोई परेशानी नहीं होगी, इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed