{"_id":"5acbbc764f1c1bcf6a8b4a3a","slug":"152330149714-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर नहीं लगा तो दो हिस्सों में बंटे सैलजा-तंवर समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर नहीं लगा तो दो हिस्सों में बंटे सैलजा-तंवर समर्थक
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैनर नहीं लगा तो दो हिस्सों में बंटे सैलजा-तंवर समर्थक
-साफ झलकी कांग्रेस की गुटबाजी, दिलों के साथ-साथ उपवास स्थल में भी रही दूरी
यमुनानगर। कांग्रेस के सामूहिक उपवास के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखने को मिली। हाईकमान के आदेश के बाद कांग्रेसी उपवास पर तो बैठे, लेकिन उनमें दिलों के साथ-साथ उपवास स्थल में भी दूरी देखने को मिली। राज्यसभा सांसद और उनके समर्थक जगाधरी अनाजमंडी गेट पर बैठे वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर समर्थक अनाजमंडी गेट से करीब 200 मीटर भीतर शेड के नीचे उपवास पर बैठे।
भारत बंद के दौरान दलितों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों को उपवास जगाधरी अनाजमंडी गेट पर होना तय हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जिला सचिवालय के सामने सैलजा समर्थकों ने धरना स्थल पर उपवास शुरू किया। इसी दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों ने भी वहीं पर अपना बैनर लगाकर उपवास में शामिल होने का प्रयास किया। तंवर समर्थकों का आरोप है कि सैलजा समर्थकों ने बैनर नहीं लगने दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। इस पर तंवर समर्थकों ने उनसे अलग अनाज मंडी के अंदर शेड के नीचे जाकर उपवास शुरू किया। हालांकि तंवर धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। तंवर गुट के नेता भूपेंद्र राणा, सुरेश कान्हड़ी, राजेश कटारिया ने कहा कि हमारा धरना असली है। क्योंकि हमारे साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं। सैलजा समर्थकों की ओर से लगाए बैनर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो भी नहीं है। इसलिए उन्होंने अपना बैनर लगाना उचित समझा था।
कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, असली गुटबाजी भाजपा में : सैलजा
उपवास को लेकर कांग्रेस के दो गुट होने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में बैठकर सामूहिक उपवास कर रहे हैं। सैलजा ने कहा कि असली गुटबाजी तो भाजपा सरकार में है। मंत्रियों की मुख्यमंत्री से नहीं बन रही है और न ही विधायकों की मंत्रियों से बन रही है।
विज्ञापन
जहां भाजपा की सरकारें, वही हुई अधिक हिंसा : सैलजा
समर्थकों के साथ अनाज मंडी गेट पर उपवास में बैठी राज्यसभा सांसद
यमुनानगर। अनाजमंडी गेट पर अनशन पर बैठी राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने भारत बंद के दौरान दलितों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक भारत बंद के दौरान दलित समुदाय पर जिस तरह लाठियां बरसाई गईं और उन पर मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, वह निंदनीय है। देश भर में जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहीं पर ज्यादा हिंसा हुई। सैलजा ने कहा कि भाजपा की हालत ऐसी हो गई है कि उनकी सभाओं व बैठकों में जनता ने आना छोड़ दिया है।
पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मैंबर श्याम सुंदर बत्तरा ने कहा कि भाजपा न सिर्फ दलित विरोधी है, बल्कि किसान, व्यापारी व मजदूर विरोधी भी हैं। भाजपा शासन मेें किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दर्शनलाल खेड़ा ने कहा कि आज भाजपा की नीतियों से उद्योगों को कोई फायदा नहीं हुआ है। जगाधरी का बर्तन उद्योग इसका एक उदाहरण है। मौके पर देवेंद्र चावला, अनिल गोयल, कपिल खेतरपाल व मनोज जयरामपुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुलिस ने निर्दोषों को गिरफ्तार किया : ओमप्रकाश
अनाजमंडी के भीतर उपवास पर बैठे तंवर समर्थक
यमुनानगर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक अनाजमंडी के भीतर शेड के नीचे उपवास पर बैठे। इसकी अध्यक्षता यमुनानगर के प्रभारी ओमप्रकाश देवी नगर ने की। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल के दिन एससी और एसटी के लोग अपने हकों की लड़ाई के लिए इकट्ठे होकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व के कारण कुछ जगह दंगा फसाद हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन दंगों के आरोप में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया व उन पर गलत धाराएं भी लगाई हैं। इसके विरोध में कांग्रेस के सभी साथी एक दिन का सामूहिक उपवास रखकर देश में अमन और शांति कायम रहे इसके लिए प्रार्थना करेंगे। साथ ही पुलिस ने जिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी रिहाई के लिए भी मांग कर रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि भारत बंद के दौरान भाजपा की गंदी राजनीतिक सोच के कारण एससी और एसटी समुदाय के लोगों पर पुलिस ने अत्याचर किए। भाजपा जात-पात के नाम पर समाज को बांटने की जो कोशिश कर रही है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सभी साथियों ने देश में अमन शांति व भाईचारा का कायम रहे उसके लिए सामूहिक उपवास रखा। उपवास मेें जगाधरी की पूर्व पार्षद मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल कौशिक, पार्षद देवेंद्र सिंह, सतीश दत्ताना दीपचंद, महावीर कुर्दी, संजीव चौधरी, सुरेश कांगड़ी, राजेश कटारिया, बलवान चेयरमेन, रविंद्र, बबलू, दिनेश डुमरा, सोनू मेहता, फारुख खान, चौधरी इकराम, वीरेंद्र चौहान, दीपक त्यागी, दीपक जोगी, शानू अहमद, असलम खेड़ी, सचिन गुप्ता, विक्की बांगर, कृष्ण लाल, टीनू, सुधीर राणा, भोपाल सिंह भाटी, डॉक्टर श्रवण कुमार, रणधीर सिंह, संदीप, रविकांत, रोशन लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।