फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सीएम खट्टर के रोड-शो से जाम न हो जगाधरी, आज प्रशासन की परीक्षा

सीएम खट्टर के रोड-शो से जाम न हो जगाधरी, आज प्रशासन की परीक्षा

Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर के रोड-शो से जाम न हो जगाधरी, आज प्रशासन की परीक्षा
जगाधरी में सीएम का रोड-शो आज, जाम लेगा प्रशासन की परीक्षा
विज्ञापन

शाम पांच से सात बजे तक जगाधरी के तंग मार्गों से होकर निकलेगा रोड-शो
जाम से निपटने को रूट पर 200 पुलिस कर्मी व सुरक्षा के लिए आसपास थाना-चौकी प्रभारी टीमों सहित रहेंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीएम मनोहरलाल खट्टर सोमवार (आज) शाम पांच बजे से सात बजे के बीच जगाधरी में रोड शो करेंगे, जो तंग मार्गों से होकर गुजरेगा। रोड-शो वाले रूट पर हर समय जाम की स्थिति रहती है वहीं, शाम के बाद वाहन रेंगने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में सीएम खट्टर के रोड शो में जाम से निपटने और सुरक्षा मुहैया कराने को पुलिस व प्रशासन की कड़ी परीक्षा होगी। जाम से निपटने के लिए रोड शो वाले रूट पर करीब 200 पुलिस कर्मी और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र में विभिन्न थाना-चौकी प्रभारी टीमों सहित तैनात रहेंगे। वहीं, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी चौकस रहेंगे।
बता दें कि सीएम मनोहरलाल खट्टर का रोड-शो पांच बजे जगाधरी के टाउन हाल से शुरू होकर चौक बाजार, प्रकाश चौक, शर्मा टेंट हाउस, मनौचा अस्पताल, बुड़िया चुंगी, अग्रसेन चौक, मटका चौक, जगाधरी बस स्टैंड से होकर शाम सात बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर खत्म होगा। टाउन हाल से बुड़िया चुंगी तक के रोड शो के रूट पर आसपास के सभी मार्ग तंग हैं और दोनों ओर सैकड़ों मेटल समेत अन्य दुकानें हैं। इन मार्गों पर हर वक्त जाम की स्थिति रहती है और ज्यादा दिक्कत शाम को होती है। सीएम का रोड शो भी शाम बाद पांच से सात बजे के बीच होगा। ऐसे में रोड-शो के दौरान जाम की दिक्कत रह सकती है। पुलिस व प्रशासन की ओर से जाम से निपटने व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सहित आसपास के थाना-चौकी प्रभारियों को चौकस रहने के निर्देश हैं वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन


कमियां छिपाने में जुटा प्रशासन
सीएम के रोड शो के रूट पर प्रशासन की ओर से गंदगी और गड्ढों को छिपाने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी सफाई और पैंचवर्क का काम जोर-शोर से कराया गया। दिनभर कर्मचारी जाम नालियों से कूड़ा-कर्कट निकाल उनका साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में उठान करते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर पैचवर्क का काम किया गया। चूंकि रोड शो जगाधरी के तंग रास्तों के अलावा बुड़िया चुंगी से अग्रसेन चौक, मटका चौक, जगाधरी बस स्टैंड होकर भी गुजरेगा, तो वहां भी एनएच-73ए (जगाधरी-पौंटा) पर भी किनारों पर जमी रहने वाली मिट्टी को भी इकट्ठा कर उसका उठान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनों के चलते चौकसी ज्यादा
दो अप्र्रैल को एसी-एसटी द्वारा जिले में प्रदर्शन के दौरान जगाधरी बस स्टैंड के सामने प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें कई पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों को चोटें आई थीं। इसके बाद कई घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही थी। इसके अलावा अनाजमंडी गेट पर मिड-डे मील, आंगनबाड़ी वर्कर्स, किसान संगठन द्वारा मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन किए गए। इन्हें मद्देनजर रख सुरक्षा को पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा चौकसी बरती जा रही है।


ये रहेगा सीएम के रोड शो का शेड्यूल
जगह समय
जगाधरी टाउन हॉल पांच बजे शुरू
चौक बाजार 5:15 बजे
प्रकाश चौक 5:30 बजे
शर्मा टेंट हाउस 5:45 बजे
मनोचा अस्पताल 6:00 बजे
बुड़िया चुंगी 6:15 बजे
मटका चौक 6:30 बजे
जगाधरी बस स्टैंड 6:45 बजे
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सात बजे संपन्न।
-----
200 पुलिस कर्मी रोड शो वाले रूट पर जाम से निपटने के लिए तैनात रहेंगे। वहीं, आसपास के थाना-चौकी प्रभारी भी सुरक्षा के लिए टीमों सहित चौकस रहेंगे। इस दौरान जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।
- निर्मल सिंह, यातायात थाना प्रभारी, यमुनानगर।
फोटो-35 से 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed