Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No system for patrolling, no prompt ambulance service, and roads in a dilapidated state

Yamuna Nagar News: पेट्रोलिंग की व्यवस्था न एंबुलेंस की त्वरित सुविधा, सड़कें जर्जर

Fri, 27 Nov 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
No system for patrolling, no prompt ambulance service, and roads in a dilapidated state
बिना संकेतक व जेब्रा क्रॉसिंग वाला अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते स्कूली बच्चे। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं और न ही आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। हाईवे पेट्रोलिंग, एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता और हादसों के दौरान बचाव के प्रबंध भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
जिले के व्यस्त सहारनपुर-यमुनानगर स्टेट हाईवे, दिल्ली रोड, पुराने नेशनल हाईवे और जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने पर कई खामियां सामने आती हैं। स्कूलों के बाहर, लिंक रोड, कॉलोनियों के मोड़ और मुख्य सड़कों के कटों पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं हैं। कहीं सड़क का बरम गायब है तो कहीं सड़क का किनारा एक फीट तक नीचे है। ऐसे में कम दृश्यता के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर सकते हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी सफेद और पीली पट्टियां भी कई जगह दिखाई नहीं देतीं। जहां पहले से बनाई गई हैं, वहां रंग फीका पड़ चुका है। दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर, गति सीमा और मोड़ संबंधी चेतावनी की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय स्तर पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहले पहुंचती है, जबकि एंबुलेंस पहुंचने में देरी हो जाती है। ऐसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगने वाला समय उनकी जान पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठकों में आदेश, धरातल पर इंतजाम नहीं
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कोहरे से पहले जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए जाते हैं। पुलिस, हाईवे प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश भी जारी होते हैं। इसके बावजूद सड़कों पर हालात नहीं सुधर रहे। न नियमित हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था नजर आती है और न ही हादसे की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए स्पष्ट आपातकालीन व्यवस्था दिखाई देती है।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतर कर किए गए बंदोबस्त की जांच करेंगे। त्रुटियां मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। - हैरतजीत कौर, जिला परिवहन अधिकारी।

बिना संकेतक व जेब्रा क्रॉसिंग वाला अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते स्कूली बच्चे। स

बिना संकेतक व जेब्रा क्रॉसिंग वाला अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते स्कूली बच्चे। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed