फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मेयर व विधायक का बहिष्कार कर लगाएंगे पोस्टर

दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मेयर व विधायक का बहिष्कार कर लगाएंगे पोस्टर

Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मेयर व विधायक का बहिष्कार कर लगाएंगे पोस्टर
दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मेयर व विधायक का बहिष्कार कर लगाएंगे पोस्टर
विज्ञापन

आज मेयर निवास के समक्ष देंगे धरना, पांच दिन से जन आंदोलन कर रहे वार्ड नंबर 20 के लोगों ने दी चेतावनी
अनशन पर बैठ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर निगम मेयर सरोज बाला के वार्ड नंबर 20 की कॉलोनियों में सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा कॉलोनी के लोगों का जन आंदोलन सोमवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर दिया। पांचवें दिन कॉलोनी निवासी विक्की बांगड़ व अन्य लोग अनशन पर बैठे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में रादौर विधायक या मेयर सरोज बाला ने उनकी बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कॉलोनी की गलियों में उनके बहिष्कार के पोस्टर लगाएं जाएंगे और मंगलवार को मेयर के निवास के समक्ष धरना देंगे।

बता दें कि वार्ड में सुविधाओं को लेकर एकता विहार, बूटर व भूरिया कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनी के लोग पांच दिन से जन आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को भी विभिन्न कॉलोनियों के सैकड़ों लोग विक्की बांगड के नेतृत्व में बूटर विहार कॉलोनी में एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कुछ लोग अनशन पर रहे। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को लेकर उन्होंने विधायक को शिकायत दी। हर बार उनको जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने अवैध बताकर कार्य करने से मना कर दिया। लकड़ी के पोल से बिजली के तार गुजर रहे हैं। प्रशासन ने उनको बताया गया कि कॉलोनी में बिजली के पोल लगाने पर पैसे खर्च होंगे। यह पैसे वैध कॉलोनी में लगाए जा सकते हैं। फिर भी उन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। प्रशासन से 13 बिजली के पोल पास करा लिए। इनकी कीमत छह लाख रुपये बनी थी। केवल पास हुए। आज तक लगाए नहीं गए। कॉलोनी के सुमित, राहुल का कहना है कि जब उनकी कॉलोनी वैध नहीं है तो उनसे टैक्स क्यों लिए जाते हैं? उनके पास से सीवरेज टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाता है। जब प्रशासन टैक्स वसूल कर रहा है तो सुविधा देने में अवैध क्यों बता रहा है। कॉलोनी में बिजली के पोल नहीं होने से लकड़ी के पोल से तार जा रहे हैं। जब टैक्स लिया जा रहा है तो सुविधाएं भी देनी चाहिए।
विज्ञापन

फोटो : 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed