फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सुबह 7:35 से 3:35 तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

सुबह 7:35 से 3:35 तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sun, 18 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुबह 7:35 से 3:35 तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
सुबह 7:35 से 3:35 तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

नवरात्र पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में हुई जमकर खरीदारी
पहले दिन घरों और मंदिरों में होगा मां शैलपुत्री का पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चैत्र मास के नवरात्र रविवार (आज) से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन घट (कलश) स्थापना और माता शैलपुत्री का पूजन होता है। ज्योतिषों द्वारा घट स्थापना हेतु सुबह सात बजकर 35 मिनट से तीन बजकर 35 मिनट तक का समय को शुभ बताया जा रहा है। इस बार नवरात्र को लेकर कई संयोग भी बन रहे हैं, चूंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्ध योग भी बन रहा है। इस दिन जो वार होता है, उसी का स्वामी वर्ष का राजा होता है और इस वर्ष राजा सूर्य है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। बाजारों में लोगों ने व्रत और पूजन सामग्री खरीदारी वहीं, मंदिर भी पूरी तरह लाइटों से जगमगाते नजर आए। श्रद्धालु देवियों की मूर्तियों, नारियल, चुनरी, श्रृंगार का सामान, घी, ज्योत, प्रसाद, फल व व्रत की खाद्य सामग्री खरीदते दिखाई दिए। देर शाम तक यमुनानगर में पेपर मिल गेट, मीना बाजार, न्यू मार्केट, जंगला वाले माता मंदिर, कैंप मेन बाजार, जगाधरी वर्कशॉप में आईटीआई मार्ग, जगाधरी के चौक बाजार, खेड़ा बाजार, रेलवे बाजार और देवीभवन बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ जुटी रही।
बॉक्स
ऐसे करें घट स्थापना: पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि मिट्टी के घड़ा/करवा लेकर उसमें पानी भर लें। इसके उपरांत उसमें चावल, मीठा व दुबड़ा डाल दें। साथ ही घड़े के ऊपर मौली बांध दें। उस पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिह्न बनाने के बाद ऊपर आम का पत्ता और टहनी रख पानी वाली नारियल रखें। यह नारियल पूरे नवरात्रे स्थापित रहता है। उस घड़े के पास ही मां दुर्गा की प्रतिमा किसी चौकी पर आसीन करनी चाहिए। फिर जोत प्रज्ज्वलित कर मां दुर्गा सप्तति का पाठ करें। इसके उपरांत विधिवत रूप से मां भगवती की आरती करें। उन्होंने कहा कि नवरात्र में सच्चे मन से मां भगवती की अराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं, एक पात्र में रेत भरकर उसमें खेतरी (जौ) की बिजाई करें।
विज्ञापन

बॉक्स
इन मंदिरों में रहेगी ज्यादा रौनक: जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन देवी मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, छोटी लाइन स्थित जंगलावाली माता जी के मंदिर, मॉडल कॉलोनी स्थित रामजी की कुटिया, जगाधरी के देवीभवन बाजार स्थित प्राचीन देवीमंदिर में नवरात्र को लेकर खासी तैयारियां हैं। वहीं, जिले की सीमा से लगते हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित त्रिलोपुर धाम में दस दिन तक चलने वाले मेले की विशेष तैयारी हो रही है। नवरात्र शुरू होने से पूर्व संध्या पर ही मंदिरों को पूरी तरह लाइटों, फूलों व चुनरियों से सजा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-31 व 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed