{"_id":"5aad68114f1c1b094a8b5d3a","slug":"152131405120-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामपुर में बिजली स्पार्किंग के कारण आग लगने से आठ एकड़ गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामपुर में बिजली स्पार्किंग के कारण आग लगने से आठ एकड़ गन्ने की फसल जली
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्पार्किंग के कारण आग लगने से आठ एकड़ गन्ने की फसल जली, लाखों का नुकसान
साढौरा। गांव शामपुर में खेतों के ऊपर से जाने वाली बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से 3 किसानों के 8 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। इससे किसानों को लगभग 5 लाख का नुकसान हो गया। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के प्रयास विफल रहने पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गांव शामपुर वासी सूबे सिंह व अनिल कुमार ने बताया कि गांव चरनाथल के जसविन्द्र पुत्र गुरनाम ने गांव शामपुर में कई एकड़ जमीन ले रखी है। उसकी 12 एकड़ जमीन में गन्ने की फसल बोई हुई है। शनिवार सुबह उसके खेतों में से जा रही बिजली की लटकी हुई तारें तेज हवाओं के कारण टकरा गई। इससे स्पार्किंग होने के कारण तारों के नीचे खड़े गन्ने में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन आग ने तेजी से फैलते हुए लाभ सिंह पुत्र मामचंद व महिन्द्र पुत्र जी राम के खेतों में खड़े गन्ने को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बेकाबू होते देखकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक जसविन्द्र के 6 तथा लाभ व महिंद्र की एक-एक एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जल चुकी थी।
फोटो-19