फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -लीड का विकल्प- 5 साल से मेयर के वार्ड की कॉलोनियों में ही सुविधाएं नहीं, लोग बोले-जनप्रतिनिधि वोट मांगने आए तो पहनाएंगे जूते के

-लीड का विकल्प- 5 साल से मेयर के वार्ड की कॉलोनियों में ही सुविधाएं नहीं, लोग बोले-जनप्रतिनिधि वोट मांगने आए तो पहनाएंगे जूते के

Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
-लीड का विकल्प- 5 साल से मेयर के वार्ड की कॉलोनियों में ही सुविधाएं नहीं, लोग बोले-जनप्रतिनिधि वोट मांगने आए तो पहनाएंगे जूते के
वार्ड-20 वार्ड की कॉलोनियों में सुविधाएं नहीं, लोग बोले-जनप्रतिनिधि वोट मांगने आएंगे तो पहनाएंगे जूतों के हार
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए मेयर के वार्ड की कई कॉलोनियों के निवासी बूटर विहार में कर रहे जन आंदोलन
अनशन पर बैठे विक्की बांगड की अगुवाई में धरना देकर लोगों ने भाजपा, निगम व मेयर को जमकर कोसा

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मेयर के वार्ड नंबर-20 की कॉलोनियों में पांच वर्षों में मूलभूत सुविधाएं भी न देने पर गुस्साए कई कॉलोनियों के लोगों ने बूटर विहार में धरना देकर जनआंदोलन शुरू किया। शुक्रवार को अनशन पर बैठे विक्की बांगड की अगुवाई में कई कॉलोनियों के लोगों ने भाजपा सरकार व नगर निगम समेत मेयर को जमकर कोसा। साथ ही चेतावनी दी कि मौजूदा जनप्रतिनिधि आगामी नगर निगम चुनाव के वक्त उनकी कॉलोनियों में वोट मांगने आया तो जूतों के हार पहनाकर उसका बहिष्कार करेंगे।
बूटर विहार में जनआंदोलन की अगुवाई कर रहे विक्की बांगड ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भी मेयर के वार्ड की करीब 12 कॉलोनियों को पांच वर्ष बाद भी अनियमित बताया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने पर और जिले में चारों विधायक भाजपा से होने पर भी इन कॉलोनियों को वैध नहीं किया जा सका है। जबकि यहां के लोग हर तरह के बिल व टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें विकास तो दूर स्ट्रीट लाइट, सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली के खंभों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाईं। इसी के रोष में यह जनआंदोलन किया जा रहा है। शुक्रवार को धरनास्थल पर बूटर विहार सहित एकता विहार, सरस्वती विहार सहित आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों ने पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार, नगर निगम प्रशासन और मेयर को जमकर कोसा व उनके खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। विक्की बांगड ने बताया कि वह स्वयं आंदोलन के दौरान अनशन पर हैं। अगर सरकार व निगम प्रशासन ने उक्त कॉलोनियों के लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आमरण-अनशन करेंगे। मौके पर जेपी वर्मा, ओमप्रकाश फौजी, रामायन राव, शम्भू, राजकुमार बावा, रमेश कुमार, मानसिंह, नंदपाल सिंह, नरेंद्र, लोकनाथ, पंकज गुप्ता, मोहनलाल, जरनैल सिंह, अजय गुप्ता, रविंद्र कुमार, गणेश चंद शर्मा, नरेश कुमार, जयकिशन शर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, केला देवी, शालू, अनीता, निर्मल, गीता, मोहम्मद इलियास, प्रीतम सिंह, दीवान सिंह, जरनैल सिंह, किशोरी लाल, श्याम बहादुर, अजी मशरूफ, कुलवंत नागरा, ऋषिपाल तोमर, चंद्रभान, अजायब लाल, रामपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


आगामी निगम चुनाव में जूतों के हार पहनाकर करेंगे बहिष्कार
धरनारत कॉलोनियों के लोगों ने कहा कि बीते पांच वर्षों में उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मुहैया कराई गईं। निवासियों को सीवरेज व नाले-नालियां न होने पर निकासी, स्ट्रीट लाइट्स न होने पर शाम बाद अंधेरे, टूटी सड़कों और पेयजल की दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। वह बीते 30 वर्षों से यहां रहकर हर तरह के बिल व टैक्स भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी निगम चुनाव में अगर मौजूदा जनप्रतिनिधि उनकी कॉलोनियों में वोट मांगने आएंगे तो वह जूतों के हार पहनाकर उनका बहिष्कार करेंगे। इसलिए उनकी मांग है कि कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कॉलोनी में होगा जनआंदोलन
विक्की बांगड ने कहा कि यह जन आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उक्त कॉलोनियों को स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, सड़क, पेयजल, बिजली के खंभों जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती हैं। इसके लिए हर कॉलोनी में जाकर आंदोलन के तहत धरना दिया जाएगा। अगर फिर भी कोई समाधान न निकला तो नगर निगम कमिश्नर और डीसी का घेराव किया जाएगा। वहीं, कॉलोनियों के लोग मिलकर तीन अप्रैल को बिजली निगम के कार्यालय का घेराव करेंगे।

फोटो-16 व 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed