फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जाम में एक घंटा फंसी राज्यसभा सांसद की गाड़ी, शादी समारोह तक पहुंचने के लिए आधा किलोमीटर पैदल चलीं कुमारी सैलजा

जाम में एक घंटा फंसी राज्यसभा सांसद की गाड़ी, शादी समारोह तक पहुंचने के लिए आधा किलोमीटर पैदल चलीं कुमारी सैलजा

Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जाम में एक घंटा फंसी राज्यसभा सांसद की गाड़ी, शादी समारोह तक पहुंचने के लिए आधा किलोमीटर पैदल चलीं कुमारी सैलजा
शादी समारोह में जा रही सांसद सैलजा एक घंटे जाम फंसी, पैदल चलीं, अफसरों को कोसा
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को जाम के चलते आधा किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वह सोमवार रात को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश काका के बेटे के शादी समारोह में हिस्सा लेने यमुनानगर आई थी। बुड़िया रोड पर जाम लगा होने के कारण उनकी गाड़ी चौक के नजदीक जाम में फंस गई। शादी समारोह स्थल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए खड़े कांग्रेसी नेता पैदल उनकी गाड़ी तक आए और कुमारी सैलजा को पैदल समारोह स्थल तक जाना पड़ा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कुमारी सैलजा ने राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया।

जाम को लेकर नेताओं ने अधिकारियों को की कॉल
राज्यसभा सांसद का बुड़िया रोड स्थित मैरेज पैलेस में आने का शेड्यूल रात 9 बजे का था। कैल के रास्ते वे शहर में दाखिल हुई थी। बुड़िया रोड पर उनकी गाड़ी भारी जाम में फंस गई। करीब एक घंटे तक उनकी गाड़ी रेत-बजरी से लदे ओवरलोड ट्रकों के बीच फंसी रहीं। जाम खुलवाने के लिए कई नेताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल भी की थी। सैलजा की गाड़ी जाम से निकालने के लिए कई नेताओं ने अपने ढंग से प्रयास भी किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। परेशान होकर कुमार सैलजा किलोमीटर पहले ही गाड़ी से नीचे उतर गई। समर्थकों के साथ वे पैदल ही मैरिज पैलेस की ओर चल पड़ी। तब सड़क पर मिट्टी उड़ रही थी। मिट्टी से बचने के लिए उन्हें अपनी चुन्नी से मुंह ढकना पड़ा। इसके कारण वे अपने तय समय से सवा घंटे देरी से शादी में पहुंची।
विज्ञापन


यहां अंधा कानून, सोए हुए हैं डीसी, एसपी : सैलजा
शादी में पत्रकारों से बात करते हुए सैलजा ने कहा कि हालात से जाहिर है कि यहां अंधा कानून है। डीसी, एसपी सब सोये हुए हैं। जबकि शहर के लोग ट्रैफिक की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पर अफसरों को इससे कोई सरोकार नहीं है। मौके पर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, मेयर सरोजबाला, पार्षद निर्मल चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामसुंदर बत्तरा, दर्शनलाल खेड़ा, कपिल खेतरपाल, सचिन शर्मा, नरपाल गुर्जर, मनोज जयरामपुर, अनिल गोयल, राजकुमार कांबोज, मोहन वर्मा, रविंद्र बागले, नीलम शर्मा, प्रताप चौधरी, बलजीत चौधरी, वेणु अग्रवाल भी मौके पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो एंट्री खुलने के बाद रोज लगता है जाम
खिजराबाद खनन जोन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेत-बजरी भरने के लिए आते-जाते हैं। ये वाहन बुड़िया रोड से होते हुए अग्रसेन चौक तक आते हैं। सुबह के समय जगाधरी रोड से विश्वकर्मा चौक तक भारी वाहनों की नो एंट्री होती है। रात को आठ बजे के बाद नो एंट्री खुल जाती है। इसके बाद सड़क पर रेत-बजरी से भरे व अन्य वाहनों का निकलना शुरू हो जाता है। इसके कारण बुड़िया चौक से अग्रसेन चौक तक लगभग रोज ही जाम की स्थिति बनी रहती है।
फोटो-19,20,21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed