{"_id":"5a872d9b4f1c1b2d068b705e","slug":"15188086856-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के दिए टिप्स
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के दिए टिप्स
यमुनानगर (ब्यूरो)। कृभको ने खंड छछरौली के गांव खदरी में किसान सभा कराई। अध्यक्षता चौधरी शंभू सिंह ने की। कृभको के मुख्य राज्य प्रबधंक संत कुमार मुख्यातिथि थे।
संत कुमार ने कहा कि किसान जरूरत से ज्यादा रासायनिक खादों का प्रयोग कर रहे हैं, जिसकी वजह से उत्पादन लागत ज्यादा व पैदावार कम हो रही है। किसान फसलों में संतुलित खादों का प्रयोग एवं यूरिया की कम मात्रा, फॉस्फोरस, पोटाश, जिंक एवं हरी खाद, जैविक खाद व कंपोस्ट खादों का प्रयोग कर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि कर सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के संयोजक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बलदेव राज कांबोज ने गेहूं की फसल में पीला रतूआ की बीमारी की रोकथाम करने, मंडूसी की खरपतवार को खत्म करने बारे एवं कृषि से संबंधित अनेक जानकारियां किसानों को दी। कृभको के जिला प्रबंधक बृजपाल ने भी संबोधित किया।