फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प5 नवदंपतियों ने नशा व भ्रूण हत्या नहीं करने की ली शपथ

प5 नवदंपतियों ने नशा व भ्रूण हत्या नहीं करने की ली शपथ

Tue, 23 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
प5 नवदंपतियों ने नशा व भ्रूण हत्या नहीं करने की ली शपथ
15 नवदंपतियों ने नशा व भ्रूण हत्या नहीं करने की ली शपथ
विज्ञापन

यमुनानगर। रोटरी क्लब रिवेरा की ओर से डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दो मुस्लिम, एक ईसाई व 12 हिंदू जोड़े विवाह बंधन में बंधे। संपन्न परिवारों की शादियों की तरह समारोह में 15 विवाह करवाए गए। सभी जोड़ों की शादियां उनके धर्म व रीति रिवाजों के अनुसार करवाई गई। समारोह में विवाह बंधन में बंधे जोड़ों के साथ आए करीब सात सौ रिश्तेदारों व परिजनों के लिए नाश्ते व प्रीति भोज का इंतजाम किया हुआ था।
समारोह में रिवेरा के पदाधिकारियों ने ही यजमान की भूमिका निभाई और नव दंपति को आशीर्वाद के साथ साथ आर्थिक मदद भी दी। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे नशा नहीं करेंगे और न ही भ्रूण हत्या। शादी संपन्न होने के बाद नवदंपतियों से पौधरोपण भी कराया गया। समारोह में संपन्न परिवारों की तरह दूल्हा व दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार व परिजन डीजे पर थिरकते नजर आए। विवाह में जरूरत का हर सामान दिया गया। करीब तीन बजे नव दंपतियों को सम्मान व रीति रिवाज के मुताबिक विदा किया गया। कार्यक्रम में रिवेरा पदाधिकारियों की पत्नियों और बच्चों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में सेवा राम राही, कैलश चंद बत्तरा, विकास बंसल, प्रवीन वाही, प्रवीन मिड्डा, हरफूल कौर, दिलबाग सिंह, जगमोहन सिंह, मनोज पंजेटा, उमा अग्रवाल, पवन दीप र्भाया, आरएस आहलूवालिया, कपिल गुप्ता, हेमंत जैन व सुमन भनौट ने यजमान की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता में सुरेंद्र मदान, संजय आनंद, सतबीर चौहान, अंजू अग्रवाल, तरनदीप कौर, नीलम महाजन, खुशबू, ज्योति, केशव, वैशाली राहुल ने सहयोग किया।
विज्ञापन


तीन माह पहले हुए थे रजिस्ट्रेशन
रिवेरा के प्रेजीडेंट जय कुमार चौहान व सचिव घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि विवाह के लिए तीन महीने पहले काम शुरू कर दिया जाता है। उन परिवारों की शादी की जाती है जो आर्थिक तौर पर कमजोर है। तीन माह पहले ही उनके फार्म भरे गए थे। उनके फार्म आने पर बाकायदा वेरिफिकेशन की जाती है। जितने भी पात्र शर्तों को पूरा करेंगे उन सब का एक साथ रीति रिवाज के साथ विवाह किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
रिवेरा के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में फरीदपुर की काजल रानी का विवाह अलाहपुर के मुकेश, कांसापुर की सुमन का दड़वा के सुगम, कांसापुर की सोनिया का विवाह डेहा बस्ती थानेसर के सलीम, लोवना की नेहा रानी का विवाह खजूरी के वासुदेव, अमादलपुर की पूजा का विवाह खिजरी के कमलदास, शाहपुर की रीना देवी का विवाह परवालो के अरुण, औरंगाबाद की संध्या का विवाह अंबाला के सीरसगढ़ के राजकुमार, दाबकी जुनादार की रेशमा का विवाह महीपुरा के अकरम, दाबकी जुनादार की ही नसरीन का विवाह लखनोट के महफूज के साथ, गांधी नगर की अनीता का विवाह पिछोकड़ा के अनिल, घर सराए की नीलम रानी का विवाह खेड़ी दाबदलान के सुखी राम, मुलाना की पूजा का विवाह कांसापुर के अजय, रोका माजरा की काजल का विवाह अरुण, बाकरपुर की रितु का विवाह तेलीपुरा के विनोद के साथ व गुलाबगढ़ की सोनू का विवाह शेरगढ़ के राकेश कुमार साथ संपन्न हुआ।

जरूरत के सामान की 44 आइटम दी
रिवेरा के चेयरमैन अमरदीप सिंह, अभिषेक मिड्डा, नीरज महाजन, संदीप जैन, राजीव भाटिया व सचिन बजाज ने बताया कि शादी में जरूरत का हर सामान दिया गया है। इन 15 विवाह पर सबके सहयोग से करीब आठ लाख खर्च किए गए हैं। सभी नव दंपति को जरूरत के सामान की 44 आइटम दी गई है, इसमें आभूषण भी शामिल हैं।


पांच साल में करवाएं 79 विवाह
रिवेरा के पदाधिकारी अभिषेक मिड्डा ने बताया कि पिछले पांच साल से अब तक 79 विवाह कर चुके हैं। इससे पूर्व वे लोग जरूरतमंद को दान दे दिया करते थे। सबकी सहमती से विचार आया कि क्यों न एक साथ शादियां की जाए। तब से आज तक वे इस पर परा को निभाते आ रहे हैं। पिछले साल 21 जोड़ों का विवाह किया गया था। उन्होंने बताया कि रिवेरा बहुत सोे सामाजिक कार्य करता आ रहा है। हर वर्ग का जीवन स्तर सुधरे ये उनके क्लब का प्रयास है।
फोटो : 20, 21 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed