फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अभिनेता अक्षय कुमार ने जिले के धरतीपुत्र को सम्मानित

अभिनेता अक्षय कुमार ने जिले के धरतीपुत्र को सम्मानित

Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार ने जिले के धरतीपुत्र को सम्मानित
अभिनेता अक्षय कुमार ने जिले के धरतीपुत्र धर्मवीर को किया सम्मानित
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रपति से सम्मानित जिले के धरतीपुत्र धर्मवीर कांबोज की ख्याति अब मुंबई की माया नगरी तक जा पहुंची है। 12 जनवरी को धर्मवीर को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में आमंत्रित कर उन्हें उनके अविष्कारों के लिए सम्मानित किया। यह नहीं अक्षय ने सोनम कपूर के साथ धर्मवीर को साथ पैडमैन के गाने पर नचाया।
बता दें कि दामला निवासी किसान धर्मवीर कांबोज अपनी प्रतिभा और अविष्कारों के लिए मंत्रियों सहित राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। वहीं विभिन्न विभाग व शिक्षण संस्थान भी धर्मवीर के प्रोत्साहित कर चुके हैं। लेकिन धर्मवीर की यह ख्याति मुंबई की मायानगरी तक जा पहुंची है। इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने धर्मवीर को मुंबई बुलाया। जहां मुंबई के भाईदास ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ धर्मवीर को उनकी मल्टीपर्पज मशीन के लिए सम्मानित किया। मुंबई से लौटने के बाद धर्मवीर ने अपना यह अनुभव सांझा किया।
विज्ञापन


पांच लाख रुपये और शॉल पहना किया सम्मानित
धर्मवीर ने बताया कि अक्षय कुमार व सोनम कपूर कॉस्टेड मूवी पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एक अविष्कारक के जीवन पर निर्धारित है। इसीलिए अक्षय कुमार ने देश 16 अविष्कारकों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। मुंबई के भाईदास ऑडिटोरिम में अक्षय कुमार ने 5.5 लाख रुपये व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ने समर्पित किया फिल्म का गीत, सोनम ने नचाया
धर्मवीर ने बताया कि अभिनेता अक्षय ने अपनी आने वाली मूवी पैडमैन का सॉग ओ साले सपने.. गीत उनके अविष्कार के लिए समर्पित किया। धर्मवीर ने बताया कि कार्यक्रम में कहा कि यह गीत अविष्कार और सपनों को उमंग भरने वाला है। अक्षय अपने इस सांग पर थिरके तो सोनम कपूर ने उन्हें भी नचा दिया।


फिल्म की शूटिंग में लिया था भाग
21-22 मई 2017 को आईआईटी दिल्ली में हुई शूटिंग में देशभर से 16-17 अविष्कारकों को बुलाया था। इसमें जिले के किसान धर्मवीर भी बुलाए गए थे। आने वाली फिल्म में इनकी भी झलक दिखाई देगी।

फोटो-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed