फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कोतरखाना के अंजू व नरेश के हैं कार में मिलें कंकाल

कोतरखाना के अंजू व नरेश के हैं कार में मिलें कंकाल

Mon, 22 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोतरखाना के अंजू व नरेश के हैं कार में मिलें कंकाल
कोतरखाना के अंजू और नरेश के हैं कार में मिले कंकाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 अंबाला जगाधरी रोड पर भंभौली के नजदीक जोहड़ की खुदाई में मिली कार और उसमें मिले दोनों कंकाल की शिनाख्त हो गई है। ये शव कोतरखाना की अंजु और नरेश के हैं। अंजू के बेटे हिमांशु की शिकायत पर थाना छप्पर में अगस्त 2016 को नरेश के खिलाफ उसकी मां को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अनुमान लगा रही है कि कार जोहड़ में गिर गई होगी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
नहर में मिली कार में पुरुष के कंकाल और उसके कपड़ों से पुलिस को एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला था, जो कोतरखाना के नरेश नाम के व्यक्ति का था। कार के नंबर व डीएल के आधार पर पुलिस ने कोतरखाना गांव में आकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि नरेश के खिलाफ थाना छप्पर में ही कोतरखाना की ही अंजू को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अंजू के बेटे हिमांशु को मौके पर लेकर आई। हिमांशु ने महिला के कंकाल के कपड़ों के आधार पर इसकी शिनाख्त अपनी मां अंजू के रूप में की।
विज्ञापन


दलदल में तब्दील हो गया था जोहड़
जिस जगह कार गिरी, वह एक जोहड़ था। समय गुजरने के साथ-साथ उसमें पानी सूखता चला गया। इससे जोहड़ में दलदल हो गई। कोई हादसा न हो इसलिए उसमें मिट्टी गिरा दी गई। इसके नजदीक ही सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ी करने के लिए दो-तीन दिन पहले यहां की खुदाई शुरू की गई थी। इस दौरान मिट्टी में दबी कार मिली। टाटा इंडिगो सीएस कार का नंबर (एचआर 02एए-5500) था। यह यमुनानगर का ही नंबर है। कार के नंबर और कंकाल की जेब में डीएल मिलने पर पुलिस ने आसानी से कार में मिले कंकाल की गुत्थी सुलझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू और नरेश के बीच था प्रेम-प्रसंग
अंजू और नरेश दोनों शादीशुदा थे। अंजू की उम्र करीब 40 साल और नरेश की 42 साल थी। अंजू के एक लड़का और एक लड़की है। वहीं, नरेश के चार लड़के और एक लड़की है। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अगस्त 2016 को नरेश अंजू को लेकर भाग गया था। इसके बाद अंजू के बेटे की शिकायत पर नरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पहले भी जोहड़ में गिरी थी एक कार
लोगों को कहना है कि यह जोहड़ करीब दस फुट गहरा था। सड़क के किनारे होने के कारण इसमेें पहले भी एक बार एक कार गिरी थी। इसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। संभवत: यह कार रात के समय जोहड़ में गिरी। इस कारण ग्रामीणों को इसका पता नहीं चल पाया।

दोनों कंकाल की शिनाख्त हो गई है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। इसमें हत्या की आशंका नहीं है। सोमवार को दोनों कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- ललित, एसएचओ, थाना छप्पर

क्या है मामला
रविवार दोपहर बाद नेशनल हाइवे 73 पर भंभौली के नजदीक सड़क किनारे जोहड़ की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान करीब 10 फुट गहराई में एक कार नजर आई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार के भीतर से एक महिला व एक पुरुष का कंकाल मिला था।
फोटो-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed