{"_id":"5a3bbb714f1c1bcf6d8b564e","slug":"15138642016-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षीय लड़की समेत महिला हुई लापता, अन्य स्थानों से युवक व युवती गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वर्षीय लड़की समेत महिला हुई लापता, अन्य स्थानों से युवक व युवती गायब
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो वर्षीय लड़की समेत महिला हुई लापता, अन्य स्थानों से युवक और युवती गायब
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुराना छछरौली रोड से एक महिला अपनी दो वर्षीय लड़की समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दो अन्य स्थानों से युवक और युवती लापता हो गए।
उत्तर प्रदेश के गांव उचकाली निवासी महिंद्र तिवारी ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुराना छछरौली रोड स्थित पानी की टंकी के नजदीक रहता है। 11 दिसंबर को उसकी पत्नी ममता दो वर्षीय लड़की नंदनी को साथ लेकर किसी काम से बाहर गई थी। मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, उषा वाली गली स्कूल रोड जगाधरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे किसी काम से गई गई मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, जगाधरी निवासी रोहित ने बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय संदीप घर से बिना बताए कहीं चला गया। पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।