फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्थाई करने सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारी

स्थाई करने सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारी

Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्थाई करने सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारी
हड़ताल पर एनएचएम कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर सिविल अस्पताल के हर्बल पार्क में दिया धरना, लगाए नारे
आज करेंगे शहर में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्थाई करने और अन्य मांगों को लेकर जिले के करीब पांच सौ एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने हर्बल पार्क में धरना देकर रोष जताया और नारेबाजी की। क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्निशियन, नर्स, एएनएम व चतुर्थी श्रेणी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई। स्टाफ सदस्यों के साथ मरीजों को भी समस्याओं से जूझना पड़ा।
एनएचएम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पहले से तय दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार को शुरू कर दी। संघ के सभी सदस्य जिला प्रधान विजय कंबोज की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल के हर्बल पार्क में इकट्ठे हुए। कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और नारे लगाए। विजय कंबोज ने बताया कि मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी 25 व 26 अक्तूबर को हड़ताल पर जाने वाले थे, मगर इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के चलते एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल रद्द कर दी थी। मगर अभी तक उनकी एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया है। इससे एनएचएम कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी छह दिसंबर को भी हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को हड़ताली कर्मचारी जिला सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे और डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर मौके पर सूरजभान, सुशील, पूजा, अनु आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स

हड़ताल से स्वास्थ्य केंद्रों पर ठप रहा कामकाज
जिले में एनएचएम के करीब 500 कर्मचारी हैं, जो क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्निशियन, नर्स, चतुर्थी 3ोणी कर्मचारी, एएनएम के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। जो एनएचएम के जरिए स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जिले के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर कामकाज बाधित रहा और स्टाफ व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये हैं मुख्य मंागें:-
- एनएचएम कर्मचारियों को जल्द स्थाई किया जाए।
- सभी कर्मियों को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की भांति सर्विस बायलॉज बनाते हुए नियमित वेतन लाभ दिया जाए।
वार्षिक वेतन बढ़ोतरी की जाए।
- सरकार की ओर से अधिसूचना के तहत कुछ कर्मचारियों को दिया जाने वाला विशेष मानदेय सभी को दिया जाए।
- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की भांति एनएचएम कर्मचारियों की सर्विस बुक बनवाई जाए।
- एनएचएम के अंर्तगत कर्मचारियों को एनएचएम चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश एवं झारखंड की भांति बोनस दिया जाए।
- मेडिकल बिल भुगतान की पॉलिसी बनाई जाए।
- वार्षिक अनुबंध की अवधि को बढ़ाकर पंच वर्षीय की जाए।
फोटो-1, 5, 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed