{"_id":"5a26ee944f1c1bd1408bb31b","slug":"151250101520-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांबोज धर्मशाला के पास गिराया जा रहा कूड़ा कर्कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांबोज धर्मशाला के पास गिराया जा रहा कूड़ा कर्कट
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कंबोज धर्मशाला के पास फेंका जा रहा कचरा, जताया रोष
- समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन-
रादौर। नगरपालिका की ओर से शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला के साथ लगती भूमि पर कचरा फेंके जाने को लेकर कंबोज समाज के लोगों ने एसडीएम पूजा भारती को ज्ञापन सौंपा। धर्मशाला के पूर्व प्रधान कमल चमरोडी व नरेशलाल कंबोज ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कंबोज धर्मशाला के समीप नगरपालिका द्वारा कूड़ा कर्कट गिराया जा रहा है। इस कारण वहां पर काफी मात्रा में मक्खी, मच्छर व अन्य जहरीले कीटाणु पैदा हो रहे हैं। धर्मशाला के पास गंदगी के कारण उनका धर्मशाला में बैठना भी दूभर हो गया है। इसके कारण धर्मशाला में किसी प्रकार का कार्यक्रम भी नहीं करवा सकते। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कंबोज धर्मशाला के पास गिराए गए कूड़ा कर्कट की सफाई करवाई जाए और कचरा किसी अन्य स्थान पर डलवाया जाए। इस मौके पर नरेश लाल कंबोज, मामराज कंबोज, कमल चमरोडी, राजेश रतनगढ, शिव कुमार संधाला, सतीश रतनगढ, राजेश अमलोहा, विपिन चमरोडी, लालचंद राझेडी, मायाराम अमलोहा, मानसिंह आर्य, रणबीर मंधार आदि मौजूद थे।
फोटो-2